14 सितंबर 2024 को किन 3 राशि के लोग रहेंगे परेशानी में? पढ़ें अनलकी राशिफल

Published : Sep 13, 2024, 07:50 PM IST
Unlucky-Rashifal_14-sept-2024

सार

14 सितंबर, शनिवार का दिन वृष, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक कलह जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ki Unlucky Rashi 14 September 2024: 14 सितंबर, शनिवार का दिन 3 राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इनके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आ सकती हैं। बेकार के विवादों में इनका नाम आ सकता है। पैसों की किल्लत बनी रहेगी। नौकरी-बिजनेस में भी नुकसान हो सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

वृष वाले को रहेगी पैसों की तंगी
इस राशि के लोगों को 14 सितंबर को पैसों की तंगी बनी रहेगी। किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी, जिसके कारण टेंशन और बढ़ सकती है। परिवार में भी किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज रहेंगे। कोई गलत निर्णय भी आज ले सकते हैं, जिसके कारण भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है।

कन्या वालों की बढ़ेगी टेंशन
इस राशि के लोग 14 सितंबर को टेंशन में रहेंगे। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण पैसा और समय दोनों खर्च होंगे। आर्थिक स्थिति में भी गिरावट आ सकती है। लव लाइफ से जुड़े मसले सार्वजनिक होने से अपमानित होना पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। बड़ा फैसला लेने से बचना होगा।

कुंभ वाले रहेंगे असफल
इस राशि के लोगों को 14 सितंबर को कईं मामलों में असफलता का मुंह देखना पड़ेगा, जिससे इन्हें निराशा होगी। सेहत को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी-बिजनेस के मामले बिगड़ सकते हैं। परिवार में भी किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। उधार दिया या इन्वेस्ट किया हुआ पैसा डूब सकता है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर भी सुनने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-

सूर्य के राशि बदलने से किन 4 राशि वालों पर आएगा संकट? होगा विवाद और धन हानि

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज