12 सितंबर 2024 का अनलकी राशिफल, किन 5 राशियों को हो सकती है धन हानि?

Published : Sep 11, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_12-sept-2024

सार

12 सितंबर को मेष, मिथुन, तुला, मकर और मीन राशि वालों को सावधान रहना होगा। इन राशियों को धन हानि, स्वास्थ्य समस्याओं और विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ki Unlucky Rashi 12 September 2024: 12 सितंबर, गुरुवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत भागदौड़ वाला रहेगा। इनके सामने पैसों से जुड़ीं कई समस्याएं आ सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 12 सितंबर को कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। दोस्तों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। ना चाहते हुए भी नौकरी में कुछ काम करने पड़ते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको बहुत ज्यादा परेशान कर सकती है। लव लाइफ के मामले भी उलझ सकते हैं।

मिथुन वाले रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग 12 सितंबर को सेहत के कारण काफी परेशान रहेंगे। कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। पैसा भी खर्च होगा और शारीरिक कष्ट भी सहने पडेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में सावधान रहें, कोई अपना व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है। संतान पर निगरानी रखें।

तुला वालों को होगा विवाद
इस राशि के लोगों का 12 सितंबर को किसी से विवाद हो सकता है। वर्क प्लेस पर भी नोंक-झोंकी की स्थिति बनेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता है। शेयर में इन्वेस्टमेंट भूलकर भी न करें, बड़ा नुकसान हो सकता है।

मकर वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 12 सितंबर को धन हानि की स्थिति बनेगी। बेकार के कामों में समय बीतेगा। इंटरव्यू में सफलता न मिलने से मन उदास रहेगा। परिवार में भी किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मीन वाले रहेंगे असफल
12 सितंबर को इस राशि को कई असफलताओं का सामना करना पड़ेगा। लव लाइफ से जुड़े गुप्त मामले सावर्जनिक हो सकते हैं, जिसके कारण अपमान की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। संतान से दुख मिलेगा।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।



 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज