13 सितंबर 2024 को इन 4 राशियों पर रहेगा संकट, पढ़ें अनलकी राशिफल

Published : Sep 12, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_13-sept-2024

सार

13 सितंबर को मेष, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी, व्यवसाय, रिश्ते और स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियाँ इनके लिए दिन को कठिन बना सकती हैं।

Aaj Ki Unlucky Rashi 13 September 2024: 13 सितंबर, शुक्रवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा परेशान करने वाला रहेगा। इनकी लाइफ में नई-नई समस्या आ सकती है। किसी से विवाद भी हो सकता है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वाले रहेंगे अनलकी
इस राशि के लोग 13 सितंबर को अनलकी रहेंगे, यानी इनके लिए ये दिन अच्छा नहीं रहेगा। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति बहुत ज्यादा ठीक नहीं रहेगी। अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। टारगेट पूरा करने का प्रेशर रहेगा।

सिंह वाले रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग 13 सितंबर को संतान के कारण परेशान रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा भी अटक सकता है। नौकरी में समझौता करना पड़ेगा। परिवार के समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इन्वेस्टमेंट न करें, बाद में नुकसान होगा। बड़े निर्णय लेने से बचना होगा।

धनु वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को 13 सितंबर को बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। कोई बड़ा काम अटक सकता है, जिससे आपके मन को ठेस लगेगी।

मीन वालों को मिलेगी असफलता
इस राशि के लोगों को 13 सितंबर को कईं मामलों में असफलता मिलेगी। धन हानि के योग भी इस दिन बन रहे हैं। नौकरी से जुड़े मामलो में सफलता न मिलने से टेंशन बनी रहेगी। लव लाइफ में नोंक-झोंक की स्थिति बार-बार बनेगी। परिवार के बुजुर्ग किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

सूर्य के राशि बदलने से किन 4 राशि वालों पर आएगा संकट? होगा विवाद और धन हानि


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Surya Gochar 2025: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्यदेव करेंगे मालामाल-हर काम में मिलेगी सक्सेस
Aaj Ka Rashifal 15 December 2025: किसे मिलेगी नौकरी-कौन रहें दुश्मनों से सावधान? जानें राशिफल से