किन 3 राशियों को 22 सितंबर 2024 को रहना होगा सावधान? पढ़ें अनलकी राशिफल

Published : Sep 21, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_22-sept-2024

सार

22 सितंबर, रविवार का दिन वृष, कन्या और मीन राशि वालों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। जानिए, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से कैसा रहेगा इन राशियों के लिए रविवार का दिन।

Aaj Ki Unlucky Rashi 22 September 2024: 22 सितंबर, रविवार का दिन 3 राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इनके जीवन में उठा-पठक जैसी स्थिति बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। विवाद की स्थिति बनेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

वृष वाले फसेंगे मुसीबत में
इस राशि के लोग 22 सितंबर को किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पैसा भी खर्च होगा और टेंशन भी बनी रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा डूब सकता है। परिजन आपकी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से और ज्यादा बिगड़ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। अनजान लोगों पर भूलकर भी भरोसा न करें। कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आप तनाव में आ सकते हैं।

कन्या वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को 22 सितंबर को पैसों का बड़ा नुकसान हो सकता है। इन्वेस्ट किए हुए पैसे डूब सकते हैं या किसी वजह से बड़ा कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी विवाद में भी आपका नाम आ सकता है इसलिए सोच-समझकर फैसले लें। न चाहते हुए भी नौकरी में कोई काम करना पड़ेगा। आपकी कोई सीक्रेट बात लीक हो सकती है। इस कारण समाज में आपकी बदनामी हो सकती है। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे और टारगेट पूरा करने के लिए प्रेशर डालेंगे।

मीन वालों को मिलेगी बेड न्यूज
इस राशि के लोगों को 22 सितंबर को कोई बहुत बुरी खबर मिल सकती है। हो सकता है किस बहुत प्रिय व्यक्ति आपके जीवन से चला जाए। पुश्तैनी संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं, जिसके कारण भाई-बहनों से आपका मनमुटाव हो सकता है। आज आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं, जिसके कारण भविष्य में पछताना पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अपमान हो सकता है। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 


 

PREV

Recommended Stories

Shani Vrischik Rashifal 2026: अच्छा या बुरा, शनि कैसा असर डालेगा वृश्चिक राशि पर?
Shani Tula Rashifal 2026: नए साल में तुला राशि पर कैसा होगा शनि का असर? जानें भविष्यफल