किन 4 राशियों के लिए अशुभ है दिन? पढ़ें 21 सितंबर 2024 का अनलकी राशिफल

Published : Sep 20, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_21-sept-2024

सार

21 सितंबर, शनिवार का दिन मेष, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए कुछ खास शुभ नहीं है। जानिए, किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इन राशियों के लोगों को।

Aaj Ki Unlucky Rashi 21 September 2024: 21 सितंबर, शनिवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा परेशान करने वाला रहेगा। इन्हें कईं मामलों में असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से विवाद की स्थिति भी बन सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 21 सितंबर को बुरी खबर सुनने को मिलेगी। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। इलाज में पैसे भी खर्च होंगे और शारीरिक कष्ट भी होगा। इन्हें कईं मामलों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं नहीं तो दुर्घटना का भय रहेगा।

कर्क वालों रहेंगे दुखी
इस राशि के लोग 21 सितंबर को किसी बात को लेकर दुखी रहेंगी। परिवार में क्लेश की स्थिति रहेगी। हाथ आया फायदे का सौदा फिसल सकता है। पैसों के मामले में लापरवाही भारी पड़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें नहीं तो पैसा भी खर्च होगा और परेशानी भी बनी रहेगी।

तुला वाले रहेंगे बदकिस्मत
इस राशि के लोग 21 सितंबर को बदकिस्मत रहेंगे, यानी इन्हें किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। इन्वेस्टमेंट में नुकसान होगा और उधार दिए हुए पैसे भी डूब सकते हैं। इनकी कोई सीक्रेट बातें सार्वजनिक हो सकती है, जिसकी वजह से इनका अपमान होगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

कुंभ वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 21 सितंबर को धन हानि का सामना करना पड़ेगा। पुश्तैनी संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। कोर्ट केस में काफी पैसा खर्च होगा। एक गलत फैसला आपकी इमेज खराब कर सकता है। राजनीति से जुड़े लोग परेशान रहेंगे। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।


ये भी पढ़ें-

महाभारत काल के वो योद्धा जो आज भी है जिंदा, कौरव-पांडवों को दे चुके हैं ज्ञान


बाबा बागेश्वर ने बताए ‘मौत से पहले के 4 संकेत’, आप भी जानें


Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज