19 सितंबर को किन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान? पढ़ें अनलकी राशिफल

19 सितंबर, गुरुवार का दिन 4 राशि वालों के लिए परेशानियों भरा रहेगा। वृष राशि वालों को धन हानि, कर्क राशि वालों को मानसिक परेशानी, वृश्चिक राशि वालों को बुरी खबर और मीन राशि वालों का हो सकता है अपमान।

Manish Meharele | Published : Sep 18, 2024 3:42 AM IST

Aaj Ki Unlucky Rashi 19 September 2024: 19 सितंबर, गुरुवार का दिन 4 राशि वाले लोगों के लिए परेशान करने वाला रहेगा। इनके जीवन में नई-नई समस्याएं आ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

वृष वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 19 सितंबर को धन हानि हो सकती है। नौकरी में अधिकारी इनसे नाराज रहेंगे। टारगेट को लेकर प्रेशर कुछ ज्यादा ही रहेगा। वाहन चलाते समय और मशीनरी का काम के दौरान सावधान रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। मन में उलझन बनी रहेगी।

Latest Videos

कर्क वाले रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग 19 सितंबर को किसी वजह से काफी परेशान रहेंगे। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी मित्र से विवाद की स्थित बनेगी। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। व्यर्थ के विवादों में फंस सकते हैं।

वृश्चिक वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोग 19 सितंबर को कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। ये अपनी सेहत को लेकर भी परेशान रहेंगे। बिजनेस-नौकरी को लेकर मन में संशय बना रहेगा। परिवार के बुजुर्ग किसी बात पर नाराज रहेंगे। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। संतान से दुख मिलेगा।

मीन वालों का हो सकता है अपमान
इस राशि के लोगों का 19 सितंबर को किसी वजह से अपमान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोग परेशान रहेंगे। माता-पिता से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। लव लाइफ से जुड़ी बातें सार्वजनिक हो सकती है। परिवार में ही आपके लिए गए निर्णयों का विरोध होगा। सेहत बिगड़ सकती है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
2nd AC में आधी रात महिला वकील ने काटा बवाल, वीडियो बनाते रहे TTE साब
देश के 28 मुख्यमंत्रियों की सैलरीः दिल्ली की CM आतिशी को मिलेगी तगड़ी तनख्वाह
जन्मदिन पर मां को याद कर भावुक हुए PM Modi, बताया- आदिवासी मां ऐसे पूरी की कमी
दुनिया के 10 सबसे महंगे FOOD, एक की कीमत है 30 लाख Kg