किन 5 राशि वालों के लिए 18 सितंबर 2024 का दिन रहेगा अशुभ? पढ़ें अनलकी राशिफल

Published : Sep 17, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_18-sept-2024

सार

18 सितंबर को 5 राशियों के लोगों को धन हानि, अपमान, और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मेष, कर्क, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Aaj Ki Unlucky Rashi 18 September 2024: 18 सितंबर, बुधवार का दिन 5 राशि के लोगों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इनके जीवन में पैसों की तंगी बनी रहेगी और इनका किसी से विवाद भी हो सकता है। इनका समय व्यर्थ कामों में बीतेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वाले रहेंगे दुखी
इस राशि के लोग 18 सितंबर को किसी बात को लेकर काफी दुखी रहेंगे। इनके बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। दूसरों के विवाद में इनका नाम आ सकता है।

कर्क वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 18 सितंबर को धन हानि हो सकती है। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। दूसरों के निर्णय पर भरोसा न करें, नहीं तो परेशानी और बढ़ सकती है। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है।

तुला वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 18 सितंबर को बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान के कारण पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ेंगे। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। सेहत का खास ध्यान रखें।

धनु वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत 18 सितंबर को बिगड़ सकती है। घर में अनचाहे मेहमानों के आने से मूड खराब रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का पद जा सकता है, जनता में इनकी छवि खराब हो सकती है। अनजान लोगों पर भूलकर भी भरोसा न करें। माता-पिता से विवाद हो सकता है।

कुंभ वालों का होगा अपमान
इस राशि के लोगों का 18 सितंबर को अपमान हो सकता है। लव लाइफ से जुड़ी सीक्रेट बातें उजागर हो सकती हैं। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे, जिससे आपके आत्म सम्मान को ठेस लग सकती है। आपके लिए गए निर्णयों का विरोध होगा। संतान से दुख मिलेगा।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Surya Gochar 2025: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्यदेव करेंगे मालामाल-हर काम में मिलेगी सक्सेस
Aaj Ka Rashifal 15 December 2025: किसे मिलेगी नौकरी-कौन रहें दुश्मनों से सावधान? जानें राशिफल से