31 August 2024 का अनलकी राशिफल, किसके अटकेंगे काम-किसे मिलेगी बुरी खबर?

Published : Aug 30, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_31-aug-2024

सार

Unlucky Rashi of 31 August 2024: 31 अगस्त, शनिवार का दिन 5 राशि वालों के ठीक नहीं कहा जा सकता। इनकी लाइफ में परेशानियां बनी रहेंगी। इनकी सेहत भी खराब रहेगी। 

Aaj Ki Unlucky Rashi: 31 अगस्त, शनिवार का दिन 5 राशि के लोगों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इन्हें धन हानि हो सकती है, ये किसी दूसरे के विवाद में भी फंस सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन इनके लिए समस्याएं बढ़ाने वाला रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मिथुन वाले रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग 31 अगस्त को काफी परेशान रहेंगे। पुराने विवाद फिर सामने आ सकते हैं। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। बिजनेस-नौकरी में भी स्थिति ठीक नहीं रहेगी। कोई जरूरी काम अटक सकता है।

सिंह वाले रहेंगे बिजी
इस राशि के लोग 31 अगस्त को गैरजरूरी कामों में व्यस्त रहेंगे। न चाहते हुए भी पैसा खर्च करना पड़ेगा। संतान परेशान करेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। सामाजिक कामों में चलते घर पर समय नहीं दे पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।

तुला वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को 31 अगस्त को नुकसान हो सकता है। पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। कोई भी बड़ा फैसला आज के दिन न लें, नहीं तो भविष्य में पछताना पड़ेगा। समय अनुकूल नहीं है।

धनु वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 31 अगस्त को कोई बुरी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी बात पर क्लेश रहेगा। ससुराल पक्ष की कोई बात आपके सम्मान को कम कर सकती है। वाहन आदि भी सावधानी से चलाएं। संतान के कारण परेशान हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ वालों को होगा अपमान
इस राशि के लोगों को 31 अगस्त को अपमान का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुरानी बात फिर से निकलकर सामने आ सकती है। लव लाइफ की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। संतान के कारण पड़ोसियों से विवाद होने की भी संभावना है। दूसरों पर भरोसा करने से बचें।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

ये भी पढ़ें-

Hindu Beliefs: शाम के समय घर की दहलीज पर क्यों नहीं बैठना चाहिए?


Ganesh Utsav 2024 कब से, इन 10 दिनों में कौन-से त्योहार मनाए जाएंगे?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज