किन 4 राशि वालों का बिगड़ेगा दिन? जानें 8 अक्टूबर 2024 का अनलकी राशिफल

Published : Oct 07, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_8-Oct-2024

सार

8 अक्टूबर, मंगलवार का दिन मेष, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। जानिए ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से कैसा रहेगा इन राशियों का दिन और किन परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना।

Aaj Ki Unlucky Rashi 8 October 2024: 8 अक्टूबर, मंगलवार का दिन 4 राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। इस दिन इन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ना चाहते हुए कोई सख्त निर्णय लेना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग नहीं कर पाएंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 8 अक्टूबर, मंगलवार को धन हानि के योग बन रहे हैं। बिजनेस-नौकरी में नुकसान होगा। संतान के कारण कोई आपका अपमान भी कर सकता है। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर क्लेश की स्थिति बनेगी। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। समस्याएं और अधिक ज्याद बढ़ सकती हैं। पुराने रोग फिर से परेशान करेंगे।

कर्क वाले रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग 8 अक्टूबर, मंगलवार को किसी खास वजह से परेशान रहेंगे। किसी रिश्तेदार से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। किसी से पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है। कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन ठीक नहीं है क्योंकि मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। संतान से दुख मिलेगा। सेहत भी बिगड़ सकती है।

तुला वाले न जाएं यात्रा पर
इस राशि के लोग 8 अक्टूबर, मंगलवार को किसी भी यात्रा पर जानें से बचें क्योंकि इस दिन व्यर्थ के विवाद आपके साथ हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से बुरी खबर आ सकती है। हाथ आया फायदे का सौदा निकल सकता है। आपकी कोई गुप्त बात लोगों के सामने आ सकती है जिससे आपके सम्मान को ठेस लग सकती है। नौकरीपेशा लोग परेशान रहेंगे।

कुंभ वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है। किसी दूसरे के विवाद इनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। सरकारी नौकरी वाले सावधान रहें क्योंकि इसे ऊपर कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। कोई निर्णय गलत हो सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज