आज का राशिफल, 20 मई 2025 (Aaj ka Rashifal): किन 4 राशियों के लिए दिन अशुभ? पढ़ें Today Horoscope

Published : May 19, 2025, 03:56 PM IST

Unlucky Rashi of 20 May 2025: 20 मई, मंगलवार का दिन 4 राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। परिवार में क्लेश होगा। पैसों की तंगी बनी रहेगी। कोई भी बड़ा डिसीजन आज लेने से बचें। ये हैं आज की अनलकी राशियां- वृष, कन्या, धनु और कुंभ। 

PREV
15
20 मई 2025 का अनलकी राशिफल

Unlucky Rashi of 20 May 2025: 20 मई, मंगलवार का दिन 4 राशि वालों के लिए दौड़-भाग वाला साबित होगा। परिवार में बार-बार क्लेश की स्थिति बनेगी। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। संतान को लेकर कटु अनुभव हो सकते हैं। पैसों की तंगी बनी रहेगी। कोई भी बड़ा डिसीजन इस दिन लेने से बचें। ये हैं आज की अनलकी राशियां- वृष, कन्या, धनु और कुंभ।

25
वृष राशिफल 20 मई 2025 (Taurus Horoscope Today)

इस राशि के लोग भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। किसी कानूनी मामले में फंसने के योग हैं। हेल्थ के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। बुरी आदतों के कारण मान-सम्मान में कमी आ सकती है।

35
कन्या राशिफल 20 मई 2025 (Virgo horoscope Today)

ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस से मूड खराब हो सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।

45
धनु राशिफल 20 मई 2025 (Sagittarius Horoscope Today)

जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। खर्च अधिक होगा और कमाई कम। किसी कानूनी मामले में फंसने के योग हैं। स्टूडेंट्स किसी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सिरदर्द की समस्या बनी रहेगी। दूसरों के मामले मे टांग न अड़ाएं।

55
कुंभ राशिफल 20 मई 2025 (Aquarius Horoscope Today)

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना नुकसानदायक हो सकता है। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। खर्च अधिक होगा जिसके कारण बजट बिगड़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है। टारगेट पूरा करने का प्रेशर बढ़ सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories