Second Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। इन सभी मंगलवार को बड़ा मंगल और बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इन मंगलवार की गई हनुमानजी की पूजा विशेष शुभ फल देने वाली मानी गई है।
Second Bada Mangal Rashifal: धर्म ग्रंथों में मंगलवार को हनुमानजी की पूजा के लिए विशेष दिन माना गया है। वहीं ज्येष्ठ मास के मंगलवार का महत्व उससे भी ज्यादा है, इसलिये ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं। साल 2025 में दूसरा बड़ा मंगल 20 मई को है। इस दिन 4 राशि वालों पर हनुमानजी की विशेष कृपा बन रही है। इन राशि वालों के लिए ये दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
मेष राशिफल बड़ा मंगल 2025
मेष राशि का स्वामी मंगल है और मंगलवार को ही हनुमानजी का जन्म हुआ था। इस राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। भूमि-भवन से लाभ होगा या फिर ये लोग नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ भी इस राशि के लोगों को मिल सकता है।
35
सिंह राशिफल बड़ा मंगल 2025
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं जो हनुमानजी के गुरू भी हैं। इस राशि वालों पर हनुमानजी का विशेष आशीर्वाद रहता है। 20 मई को इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अगर कोई जरूरी काम अटका है तो वह पूरा होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। पुराने मित्रों से मिलकर खुशी होगी। क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का लाभ इस दिन मिल सकता है।
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है जो धन-संपत्ति देने वाला है। इस राशि के लोगों पर 20 मई को हनुमानजी की विशेष कृपा रहेगी। इन पर आने वाले संकट टल जाएंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन सकते हैं।
55
वृश्चिक राशिफल बड़ा मंगल 2025
इस राशि के स्वामी भी मंगलदेव हैं। हनुमानजी की कृपा से इस राशि के लोगों का नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस में बड़ी डील भी संभव है। अगर परिवार में किसी की सेहत खराब है तो उसमें आराम मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ रहेगा, इन्हें मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। मकान से संबंधित कोई काम अटका है तो वह पूरा होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।