आज का राशिफल, 19 मई 2025 (Aaj ka Rashifal): कौन फंसेगा कानूनी मामलों में-किसे मिलेगा संतान से दुख?

Published : May 18, 2025, 04:27 PM ISTUpdated : May 19, 2025, 03:26 PM IST

Unlucky Rashi of 19 May 2025: 19 मई, सोमवार का दिन 5 राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति खराब रहेगी। खान-पान को लेकर कोई गलत अनुभव होंगे। ये हैं आज की अनलकी राशियां- वृष, सिंह, कन्या, धनु और मीन। 

PREV
16
19 मई 2025 का अनलकी राशिफल

Unlucky Rashi of 19 May 2025: 19 मई, सोमवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इनके सामने एक के बाद एक अनेक परेशानियां आ सकती हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से खराब हो सकती है। जमा पूंजी खर्च होने से टेंशन में आ सकते हैं। खान-पान को लेकर कोई गलत अनुभव हो सकता है। ये हैं आज की अनलकी राशियां- वृष, सिंह, कन्या, धनु और मीन।

26
वृष राशिफल 19 मई 2025 (Taurus Horoscope Today)

आज आपको संतान को लेकर चिंता हो रहेगी। आपके साथ अचानक कुछ विचलित करने वाली घटना हो सकती है। विवाद करने वालों से दूर रहें तो अच्छा है, नहीं आप किसी कानूनी मामलें में फंस सकते हैं। कार्यस्थल पर संभलकर कार्य करना होगा एवं विवादों से दूर रहें। व्यापार में कोई रिस्क लेने से बचना चाहिए।

36
सिंह राशिफल 19 मई 2025 (Leo horoscope Today)

नौकरी में अधिकारियों से विवाद संभव है। लेन-देन के मामले में संभलकर रहें। उधार वाले मामलों में सावधानी रखनी होगी। यात्राओं के कारण सेहत पर निगेटिव असर हो सकता है। पेट और आंखों के रोग होने की संभावना है। माता-पिता की सेहत पर पैसा खर्च होगा। संतान से दुख मिलेगा।

46
कन्या राशिफल 19 मई 2025 (Virgo Horoscope Today)

बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। जीवनसाथी से अनबन होने के योग बन रहे हैं। कामकाज ज्यादा होने के कारण आप लाइफ पार्टनर के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। गुप्त बातें लीक होने का खतरा है। निकट के लोग धोखा दे सकते हैं। कोई बनता हुआ काम अटका सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।

56
धनु राशिफल 19 मई 2025 (Sagittarius Horoscope Today)

जॉब में अतिरिक्त सावधानी बरतने का समय है। आपको कुछ लोगों से धोखा मिल सकता है। परिवार के लोगों का साथ नहीं मिलेगा। दोस्तों के किसी बात पर विवाद हो सकता है। पैसों के मामले में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करनी होंगी फिर भी सफलता पर संदेह रहेगा।

66
मीन राशिफल 19 मई 2025 (Pisces Horoscope Today)

नौकरी में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम का पूरा परिणाम मिलने में संदेह रहेगा। लाभ के मौके हाथ से निकल सकते हैं। अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें असफलता मिल सकती है। किसी तरह की बीमारी या कोई इंफेक्शन हो सकता है। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें।


Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories