Budh Gochar 2025: 23 मई को बुध बदलेगा राशि, खत्म होंगे 4 राशि वालों के बुरे दिन-मिलेगा किस्मत का साथ

Published : May 18, 2025, 11:50 AM IST

Budh Gochar 2025: 23 मई को बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर मेष से वृषभ में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों के किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे और इन्हें हर काम में सफलता मिलने के योग बनेंगे। 

PREV
15
मई 2025 में बुध कब बदलेगा राशि?

Budh Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार गया है। ये ग्रह 23 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह मेष राशि में स्थित है। 23 मई को बुध ग्रह मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। बुध के इस राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इन 4 राशि वालों को बिजनेस में फायदा और करियर में सफलता मिलेगी। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
मिथुन राशि पर बुध के राशि परिवर्तन का असर

इस राशि के लोगों को बुध ग्रह के राशि बदलने से कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। खास तौर पर स्टूडेंट्स के लिए ये समय बहुत ही अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरी-बिजनेस में भी तरक्की के योग बनेंगे। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में उनको मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। सेहत भी पहले से काफी ठीक रहेगी।

35
सिंह राशि पर बुध के राशि परिवर्तन का असर

इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में बड़ा फायदा हो सकता है। पहले किए इन्वेस्टमेंट से भी लाभ होगा। जो लोग नौकरी बदलने की इच्छा रख रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। परिवार में यदि की सेहत खराब है तो उसमें आराम मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए ये समय अनुकूल फल देने वाला रहेगा।

45
धनु राशि बुध के राशि परिवर्तन का असर

इस राशि वालों को बार-बार धन लाभ के योग बनेंगे। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, जिससे सही निर्णय लेने में आसानी होगी। बिजनेस को बढ़ाने पर विचार होगा। नया काम भी शुरू कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं। धन लाभ होगा।

55
कुंभ राशि पर बुध के राशि परिवर्तन का असर

इस राशि के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। वाणी से धन कमाने वाले जैसे वकील, गायक लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी
को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Photos on

Recommended Stories