आज का राशिफल, 18 मई 2025 (Aaj ka Rashifal): किसे छूटेगी नौकरी-कौन वाहन सावधानी से चलाए?

Published : May 17, 2025, 05:38 PM IST

Unlucky Rashi of 18 May 2025: 18 मई, रविवार का दिन 5 राशि वालों के लिए परेशानी वाला रहेगा।  इनका किसी से विवाद हो सकता है। नौकरी-बिजनेस में भी घाटा होने के संकेत है। ये हैं आज की अनलकी राशियां- मेष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ। 

PREV
16
18 मई 2025 का अनलकी राशिफल

Unlucky Rashi of 18 May 2025: 18 मई, रविवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा परेशानी वाला रहेगा। पैसों को लेकर इनका किसी से विवाद हो सकता है। नौकरी-बिजनेस में भी घाटा होने के संकेत है। प्रमोशन होते-होते रह जाएगा। दूसरों के विवाद में इनका नाम आ सकता है। ये हैं आज की अनलकी राशियां- मेष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ।

26
मेष राशिफल 18 मई 2025 (Aries Horoscope Today)

इस राशि वालों पर अचानक मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। इनके जीवन में भारी उथल-पुथल मची रहेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी डाउन फॉल आने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के संबंधों में दूरी आ सकती है। संतान की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।

36
मिथुन राशिफल 18 मई 2025 (Gemini horoscope Today)

इस राशि के लोगों को लाइफ में दौड़-भाग बढ़ सकती है। नौकरी में टारगेट का प्रेशर बना रहेगा। किसी परिजन की सेहत बिगड़ने से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पैसों की तंगी का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे।

46
तुला राशिफल 18 मई 2025 (Libra Horoscope Today)

इस राशि के लोग वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना होने का भय बना रहेगा। कोई बुरा अनुभव इन्हें परेशानी में डाल सकता है। नौकरी में अधिकारी इन्हें परेशान कर सकते हैं। खान-पान में भी सावधानी रखने की जरूरत है नहीं तो पेट दर्द हो सकता है। परिवार में बार-बार क्लेश की स्थिति बनेगी।

56
धनु राशिफल 18 मई 2025 (Sagittarius Horoscope Today)

संतान से जुड़ी कोई बुरी खबर इन्हें सुनने को मिलेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील कैंसिल होने से घाटा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। ये समय इन्वेस्टमेंट का बिल्कुल भी नहीं है। पैसा उधार देने से बचें नहीं तो ये धन डूब सकता है। परिवार में अशांति का माहौल रहेगा।

66
कुंभ राशिफल 18 मई 2025 (Aquarius Horoscope Today)

नौकरी की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं रहेगी। मन मारकर कुछ काम करने पड़ेंगे। कोई बुरी खबर पूरा दिन खराब कर सकती है। बैंक बैलेंस में तेजी से कमी आएगी। कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। मौसमी बीमारियां परेशानी कर सकती हैं। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद की संभावना है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories