Ketu Gochar 2025: केतु करेगा कमाल, 4 राशि वालों को देगा छप्पर फाड़कर पैसा, संवार देगा बिगड़ी किस्मत

Published : May 17, 2025, 01:34 PM IST

Ketu Transit 2025: केतु को ज्योतिष शास्त्र में रहस्यमयी ग्रह माना गया है। ये ग्रह जिस व्यक्ति की कुंडली में शुभ स्थान पर होता है, उसके वारे-न्यारे कर देता है। 18 मई को केतु राशि परिवर्तन करेगा, जिसका सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को मिलेगा। 

PREV
15
मई 2025 में कब राशि बदलेगा केतु?

Ketu Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, उनमें केतु भी एक है। केतु के बारे में कहा जाता है कि ये ग्रह जिसकी कुंडली में शुभ स्थान पर होता है, उसे रंक से राजा बना देता है और जिसकी कुंडली में ये अशुभ स्थान पर होता है, उसकी बुद्धि भ्रष्ट करके धनहीन कर देता है। ये ग्रह 18 महीने में एक बार राशि बदलता है। इस बार 18 मई को केतु कन्या से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। केतु के राशि बदलने से किन 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए…

25
केतु गोचर 2025 मेष राशिफल

केतु के राशि बदलने से मेष राशि वालों की परेशानियां अचानक कम हो सकती हैं। नौकरी और बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर होंगी। प्रोफेशनल लाइफ के टारगेट समय पर पूरे होंगे, जिससे ये राहत की सांस लेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर पूरे परिवार में खुशियां लाएंगी। धन लाभ के योग भी बनेंगे।

35
केतु गोचर 2025 कन्या राशिफल

18 मई को केतु के राशि परिवर्तन करने से इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े जो काम लंबे समय से अटके हैं वह भी पूरे होंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी। सेहत से जुड़ी परेशानी है तो वह भी दूर होगी। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान सुख मिलेगा।

45
केतु गोचर 2025 वृश्चिक राशिफल

इस राशि के लोग किसी बड़ी परेशानी से बच सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। जो लोग पारिवारिक समस्याओं से ग्रसित हैं, उनके लिए भी केतु का ये राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। नया वाहन या मकान आदि खरीदने के योग बनेंगे। लव लाइफ के लिए भी ये समय अनुकूल फल देने वाला रहेगा।

55
केतु गोचर 2025 कुंभ राशिफल

इस राशि के लोगों को अपने जीवन में कईं सुखद अनुभव होंगे। नौकरी और बिजनेस में स्थिति तरक्की होगी। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिलेगा। धार्मिक कामों में समय बीतेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Photos on

Recommended Stories