Rahu-Ketu Gochar 2025: 18 मई को राहु और केतु राशि बदलने वाले हैं। राहु-केतु के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। 

Rahu-Ketu Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में जो नवग्रह बताए गए हैं, उनमें राहु-केतु भी शामिल हैं। राहु-केतु को छाया ग्रह भी कहा जाता है। 18 मई 2025 को राहु और केतु राशि बदल रहे हैं। राहु मीन से निकलकर कुंभ राशि में तो केतु कन्या से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री रहते हैं यानी पीछे की ओर चलते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, राहु-केतु के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा असर होगा, आगे जानिए…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि पर राहु-केतु राशि परिवर्तन का असर

राहु-केतु के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को वाहन चलाने में सावधनी बरतनी होगी। इनके मन में कोई अज्ञात डर बना रहेगा। साथ ही राहु जहां विवादों में इन्हें जीत दिलाएगा वहीं केतु के शुभ प्रभाव से इन्हें धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।

वृषभ राशि पर राहु-केतु राशि परिवर्तन का असर

इस राशि लोगों के सामने अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। किसी रिश्तेदार या दोस्त से विवाद होने की संभावना बन सकती है। इस राशि के लोगों को रिस्क वाले कामों से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि पर राहु-केतु राशि परिवर्तन का असर

राहु-केतु के राशि बदलने से इस राशि के लोगों की निराशा दूर होगी, वहीं विदेश में रह रहे लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। अगर कोई कर्ज लिया है तो वह भी चुकता हो सकता है। घर की मरम्मत से जुड़े काम होंगे और संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे।

कर्क राशि पर राहु-केतु राशि परिवर्तन का असर

इस राशि के लोगों के जीवन में राहु-केतु के राशि बदलने से नई समस्याएं हो सकती है। इन लोगों पर निराशा हावी रहेगी और बनते काम बिगड़ सकते हैं। इन लोगों को वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए और विवादों से दूर रहें। यही इनके लिए ठीक है।

सिंह राशि पर राहु-केतु राशि परिवर्तन का असर

इस राशि के लोगों पर अचानक जिम्मेदारियों का बोझ बड़ सकता है। इन्हें संतान से सुख मिलेगा। बहुत सारे टास्क एक साथ करने पड़ेंगे। इनकी बनाई हुई योजनाएं सफल होंगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकती है।

कन्या राशि पर राहु-केतु राशि परिवर्तन का असर

इस राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं होंगे। अगर पहले से कोई टेंशन है तो वह दूर हो सकती है। धर्म-कर्म के मामलों में समय बीतेगा। किसी सुखदायक यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

तुला राशि पर राहु-केतु राशि परिवर्तन का असर

इस राशि को कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है और कोई अज्ञात भय भी बना रहेगा। संतान से सुख मिलने के योग बनेंगे। नई प्रॉपर्टी भी इस राशि के लोग राहु-केतु के प्रभाव से खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि पर राहु-केतु राशि परिवर्तन का असर

इस राशि के लोगों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ेगा। बीमारियों के कारण परेशान हो सकती है। परिवार के लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा। मनचाहा काम न होने से मन में टीस बनी रहेगी।

धनु राशि पर राहु-केतु राशि परिवर्तन का असर

इस राशि के लोगों के लिए लाभ की स्थिति रहेगी लेकिन इन्हें अपनी बुरी आदतों से बचकर रहना चाहिए। यात्राओं का योग बनेगा। नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। बिजनेस को बढ़ाने की योजनाओं पर विचार होगा। किसी से विवाद भी संभव है।

मकर राशि पर राहु-केतु राशि परिवर्तन का असर

इस राशि के लोगों की इनकम बढ़ सकती है। अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी जीत मिलेगी। नए काम करने का मौका मिलेगा। जॉब में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए ये समय बहुत अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा।

कुंभ राशि पर राहु-केतु राशि परिवर्तन का असर

इन राशि के लोगों के लिए समय बहुत खराब रहेगा। इनके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। ये किसी न किसी चिंता से घिरे रहेंगे। रोगों में वृद्धि होने से मानसिक तनाव रहेगा, कोई सर्जरी भी हो सकती है। पैसा बहुत खर्च होगा।

मीन राशि पर राहु-केतु राशि परिवर्तन का असर

राहु-केतु के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को शांति और सुख मिलेगा। पैसों के मामले में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से भी सुख मिलेगा। अगर कोई परेशानी है तो वह दूर हो सकती है। नई काम की योजनाएं बन सकती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।