आज का राशिफल, 25 मई 2025 (Aaj ka Rashifal): किसकी बिगड़ेगी किस्मत-मिलेगी असफलता? पढ़ें Today Horoscope

Published : May 24, 2025, 04:35 PM ISTUpdated : May 24, 2025, 04:36 PM IST

Unlucky Rashi of 25 May 2025: 25 मई, रविवार का दिन 4 राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इन्हें धनि हानि हो सकती हैं। ये दिन इन 4 राशि वालों को परेशान करने वाला रहेगा। ये हैं आज की अनलकी राशियां- वृषभ, कन्या, धनु और कुंभ। 

PREV
15
25 मई 2025 का अनलकी राशिफल

Unlucky Rashi of 25 May 2025: 25 मई, रविवार का दिन 4 राशि वालों के लिए एक के बाद एक समस्या लेकर आएगा और आप चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएंगे। कुछ मामलों में धनि हानि के योग बनेंगे वहीं कुछ मामलों में असफलता का मुंह देखना पड़ेगा। कुल मिलाकर ये दिन इन 4 राशि वालों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। ये हैं आज की अनलकी राशियां- वृषभ, कन्या, धनु और कुंभ।

25
वृष राशिफल 25 मई 2025 (Taurus Horoscope Today)

संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। परिवार से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। लव लाइफ के मामले और ज्यादा उलझ सकते हैं, बात ब्रेकअप तक आ सकती है। चाहकर भी किसी की मदद नहीं ले पाएंगे। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें।

35
कन्या राशिफल 25 मई 2025 (Virgo horoscope Today)

बैंक बैलेंस में अचानक कमी हो सकती है। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। परिवार का ही कोई आपको धोखा दे सकता है। वाद-विवादों से बचें नहीं तो बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। नौकरी-बिजनेस को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

45
धनु राशिफल 25 मई 2025 (Sagittarius Horoscope Today)

लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर तनाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से और खराब हो सकती है। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, जिसमें आपको बहुत कष्ट का अनुभव होगा। इन्वेस्टमेंट से नुकसान संभव है, इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें।

55
कुंभ राशिफल 25 मई 2025 (Aquarius Horoscope Today)

नौकरी में टारगेट को लेकर अधिकारी परेशान करेंगे। संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर नोक-झोंक की स्थिति बनेगी। संतान के कारण अपमान का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील होते-होते रह जाएगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories