आज का राशिफल, 28 मई 2025 (Aaj ka Rashifal): कौन रहेगा असफल-किसे मिलेगा धोखा? पढ़ें Today Horoscope

Published : May 27, 2025, 05:53 PM IST

Unlucky Rashi of 28 May 2025: 28 मई, बुधवार का दिन 5 राशि वालों के लिए मुश्किलों वाला रहेगा। किसी मामले में असफलता मिल सकती है, जिससे ये काफी उदास रहेंगे। किसी से विवाद संभव है। ये हैं आज की अनलकी राशियां- वृष, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन।

PREV
16
28 मई 2025 का अनलकी राशिफल

Unlucky Rashi of 28 May 2025: 28 मई, बुधवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल भरा रहेगा। ये जिस काम को करने से बच रहे हैं, उन्हें वही करना पड़ सकता है। किसी मामले में असफलता मिल सकती है, जिससे ये काफी उदास रहेंगे। किसी से विवाद संभव है। ये हैं आज की अनलकी राशियां- वृष, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन।

26
वृष राशिफल 28 मई 2025 (Taurus Horoscope Today)

आपकी कोई गुप्त योजना सभी को पता चल सकती है। कोई करीबी धोखा दे सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। सेहत का खास ध्यान रखें। आज थकान और तनाव भी बढ़ सकता है। ऑफिस के विवाद से खुद को दूर रखें। अधिकारी नाराज हो सकते हैं।

36
सिंह राशिफल 28 मई 2025 (Leo horoscope Today)

रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती है। आपकी किसी बात पर परिवार में विवाद हो सकता है। पार्टनर के साथ अनबन संभव है। जल्दबाजी में कोई काम न करें नही तो बाद में पछताना पड़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-मोच लग सकती है। पुराने रोग परेशान करेंगे।

46
तुला राशिफल 28 मई 2025 (Libra Horoscope Today)

पारिवारिक मामलों के कारण परेशानी हो सकती है। लव लाइफ आज ठीक नहीं रहेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिलेगा, जिससे निराशा होगी। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। कानूनी मामलों में समय लग सकता है। संतान से दुख मिलेगा।

56
वृश्चिक राशिफल 28 मई 2025 (Scorpio Horoscope Today)

पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। ना चाहते हुए भी पैसा उधार लेना पड़ सकता है। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने की आदत आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकती है। स्टूडेंटस के लिए दिन अच्छा नहीं है। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा लंबे समय के लिए टल सकता है।

66
मीन राशिफल 28 मई 2025 (Pisces Horoscope Today)

नौकरी में टारगेट को लेकर प्रेशर बना रहेगा। ना चाहते हुए भी अधिकारियों की डांट सुननी पड़ेगी। लव लाइफ में परेशानी का अनुभवी करेंगे, प्रेमियों का ब्रेकअप भी हो सकता है। सोच-समझकर लिए गए फैसले भी गलत साबित हो सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories