Budh Gochar 2025: बुध के राशि बदलने से किन 4 राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलैंस-मिलेगी नौकरी? जानें राशिफल से

Published : May 27, 2025, 01:26 PM IST

Budh Gochar 2025: 6 जून को बुध ग्रह राशि बदलकर वृषभ से मिथुन में प्रवेश करेगा। इस राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं, इसलिए ये राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहेगा। 4 राशि वालों के इसका सबसे ज्यादा फायदा देने वाला रहेगा। 

PREV
15
कौन है नवग्रहों का राजकुमार?

Budh Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को नवग्रहों का राजकुमार कहा गया है। ये ग्रह 23 से 24 दिनों में राशि बदलता है। जिसकी कुंडली में बुध ग्रह शुभ स्थिति में होता है, वह बहुत ही बुद्धिमान और वाणी से धन कमाने वाला होता है यानी वकील या गायक आदि। वर्तमान में बुध ग्रह वृष राशि में है, जो 6 जून को राशि बदलकर मिथुन में आ जाएगा। बुध के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव 4 राशि वालों को होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं जो 6 जून को अपने घर में प्रवेश करेंगे। बुध का स्वराशि में आना बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है। इस राशि के लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बैंक बैलेंस में अचानक वृद्धि हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। संतान से सुख मिलने के योग बनेंगे।

35
कन्या राशि

इस राशि के स्वामी भी बुध ही हैं। इस राशि के लोग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं या भविष्य की नई योजना बना सकते हैं। जो लोग प्रमोशन के इंतजार में है, उनकी ये इच्छा भी पूरी हो सकती है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। लव लाइफ के मामलों में सफलता मिलेगी।

45
धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं जो बुध के मित्र हैं। इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता इस समय मिल सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला विचाराधीन है तो उसमें सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। शिक्षा से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता मिल सकती है।

55
मीन राशि

इस राशि के स्वामी भी देवगुरु बृहस्पति हैं। इन राशि के लोगों को पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे, जिससे आपको बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील भी संभव है। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी बनेगा। सेहत में पहले से सुधार होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories