आज का राशिफल, 27 मई 2025 (Aaj ka Rashifal): किसकी सेहत होगी खराब-कौन फंसेगा षड़यंत्र में? पढ़ें Today Horoscope

Published : May 26, 2025, 04:32 PM IST

Unlucky Rashi of 27 May 2025: 27 मई, मंगलवार का दिन 4 राशि वालों के लिए परेशानी वाला रहेगा। ये कोई गलत निर्णय ये ले सकते हैं। बीमारियों से परेशान रहेंगे। बेकार के कामों में समय बीतेगा। ये हैं आज की अनलकी राशियां- मेष, कर्क, धनु और कुंभ। 

PREV
15
27 मई 2025 का अनलकी राशिफल

Unlucky Rashi of 27 May 2025: 27 मई, मंगलवार का दिन 4 राशि वालों के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता। इनके जीवन में कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ये ले सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। बेकार के कामों में समय बीतेगा। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ये हैं आज की अनलकी राशियां- मेष, कर्क, धनु और कुंभ।

25
मेष राशिफल 27 मई 2025 (Aries Horoscope Today)

बिजनेस में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। अपन वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें, मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे। फालतू खर्चे पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। संतान के कारण विवाद संभव है। यात्रा पर जाना व्यर्थ साबित होगा।

35
कर्क राशिफल 27 मई 2025 (Cancer horoscope Today)

कामकाज को लेकर मन में तनाव हो सकता है। भाइयों और दोस्तों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। ऑफिस में विवाद की स्थिति बनेगी, अधिकारी आप पर बेवजह दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। दुश्मनों से संभलकर रहें। आप किसी षड़यंत्र में फंस सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आ सकती है।

45
धनु राशिफल 27 मई 2025 (Sagittarius Horoscope Today)

सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। नौकरी में प्रमोशन का कोई अच्छा मौका आप चूक सकते हैं। लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती है। किसी मामले में लापरवाही करना नुकसान पहुंचा सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। ऑफिस में तनाव का अनुभव करेंगे।

55
कुंभ राशिफल 27 मई 2025 (Aquarius Horoscope Today)

लाइफ पार्टनर किसी बात पर नाराज हो सकता है। गले से जुड़े रोग हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। भावुकता में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories