Mangal Gochar 2025: सिंह राशि में बनेगा मंगल-केतु का दुर्लभ संयोग, 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Published : May 26, 2025, 10:49 AM IST

Mangal Gochar June 2025: मंगल ग्रह 7 जून को कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि में पहले से ही केतु स्थित है। इस तरह सिंह राशि में केतु और मंगल का दुर्लभ संयोग बनेगा। 4 राशि वालों को इसका शुभ प्रभाव होगा। 

PREV
15
जून 2025 में मंगल कब बदलेगा राशि?

Mangal Gochar Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है क्योंकि इस ग्रह का स्वभाव बहुत ही उग्र होता है। ये ग्रह 45 दिन में एक बार राशि बदलता है। वर्तमान में मंगल कर्क राशि में स्थित है। 7 जून को ये ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही केतु स्थित है। इस तरह सिंह राशि में केतु और मंगल की युति बन जाएगी। मंगल और केतु की युति से कुंजकेतु नाम का योग बनेगा। 4 राशि वालों पर इसका सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
मेष राशि

सिंह राशि में मंगल और केतु की युति बनने से मेष राशिके लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा क्योंकि इस राशि का स्वामी मंगल ही है। इस राशि के लोगों को जमीन-जायदाद से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे।

35
सिंह राशि

इसी राशि में केतु और मंगल की युति बनेगी, जिसके चलते इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन पहले से बेहतर रहेगा। अगर परिवार में किसी की सेहत खराब है तो वह भी ठीक होगी। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

45
तुला राशि

इस राशि के लोगों को भी कुंजकेतु योग का शुभ फल मिलेगा। इन्हें अपने भाई-बहन का सहयोग मिलेगा, जिससे इनके रूके हुए काम पूरे होंगे। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे, जिससे परिवार में इनका मान-सम्मान बढ़ेगा। अतिरिक्त आय होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी। मनपसंद भोजन मिलेगा।

55
मकर राशि

इस राशि के लोगों के पुराने विवाद खत्म होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होगा। नई प्रॉपर्टी भी इस समय खरीद सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories