Kab Hai Teesra Bada Mangal: धर्म ग्रंथों में ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवारों का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हें बड़ा और बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। इन सभी मंगलवार पर हनुमानजी की विशेष पूजा और उपाय किए जाते हैं। 

3rd Bada Mangal Rashifal: धर्म ग्रंथों के अनुसार, हनुमानजी का जन्म मंगलवार को हुआ था, इसलिए इस दिन हनुमानजी की पूजा और उपाय विशेष रूप से की जाती है। लेकिन ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवार का महत्व अन्य मंगलवारों से अधिक माना गया है। इन्हें बड़ा और बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस बार ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगल 27 मई को है। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसका सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इसलिए बड़े मंगल का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव इस राशि के लोगों को मिलेगा। इन्हें धन लाभ होगा और अटके हुए कामों में गति आएगी। स्टूडेंट्स के लिए भी ये दिन बहुत शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में बड़ी डील संभव है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी इन्हें मिल सकता है।

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं, जो हनुमानजी के गुरु हैं। इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। अगर किसी को कर्ज दिया है तो वह भी वापस मिल सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी, जिससे बड़ा डिसीजन लेने में सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुश्तैनी संपत्ति से भी लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी भी मंगल देव हैं। लोगों को पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिलेगा। नई संपत्ति या वाहन खरीदने के लिए भी दिन शुभ है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने विवादों का अंत होगा। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा।

मीन राशि

इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जो देवताओं के गुरु हैं। इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में कोई नया सदस्य आने के योग भी बन रहे हैं। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। वर्क प्लेस पर आपकी इमेज में सुधार होगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।