आज का राशिफल, 26 मई 2025 (Aaj ka Rashifal): कौन रहेगा संतान से परेशान-किसका होगा विवाद? पढ़ें Today Horoscope

Published : May 25, 2025, 04:50 PM IST

Unlucky Rashi of 26 May 2025: 26 मई, सोमवार का दिन 5 राशि वालों के लिए परेशान करने वाला रहेगा। विवादों में दिन बीतेगा। सेहत बिगड़ने का डर बना रहेगा। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। ये हैं आज की अनलकी राशियां- मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन। 

PREV
16
26 मई 2025 का अनलकी राशिफल

Unlucky Rashi of 26 May 2025: 26 मई, सोमवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा परेशान करने वाला रहेगा। आप बहुत कोशिश के बाद भी अपनी स्थिति को सुधार नहीं पाएंगे। बेकार के विवादों में दिन बीतेगा। सेहत बिगड़ने का डर बना रहेगा। सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। ये हैं आज की अनलकी राशियां- मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन।

26
मेष राशिफल 26 मई 2025 (Aries Horoscope Today)

बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। साझेदारी के कामों में नुकसान हो सकता है। किसी को पैसा उधार न दें। नकारात्मक सोच आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। बिजनेस में फायदा कुछ कम ही मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। संतान से परेशान रहेंगे।

36
मिथुन राशिफल 26 मई 2025 (Gemini horoscope Today)

सेहत को लेकर सावधान रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। खर्च अधिक हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से आज दूर रहें। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा न करें। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में लेन-देन करते समय सावधानी रखें।

46
तुला राशिफल 26 मई 2025 (Libra Horoscope Today)

किसी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। न चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। अधिकारी आपके काम से खुश नहीं होंगे। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। बिना सोचे-समझे कानूनी मसले में न फंसें।

56
वृश्चिक राशिफल 26 मई 2025 (Scorpio Horoscope Today)

वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी विवाद में फंस सकते हैं। निवेश करते समय सावधानी रखें। धन हानि के योग बन रहे हैं। नौकरी के कारण मानसिक तनाव भी रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। ज्यादा खर्चा करने की आदत ठीक नहीं है।

66
मीन राशिफल 26 मई 2025 (Pisces Horoscope Today)

स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। ना चाहते हुए किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। गैरकानूनी और गलत कामों से दूर रहें। छोटी-सी बात से बड़ा विवाद भी हो सकता है। संतान पर नजर रखने की जरूरत है नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। किसी वजह से बजट बिगड़ेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories