राजा जैसी लाइफ जीते हैं इन डेट्स पर जन्में लोग, होते हैं रॉयल पर्सनालिटी के मालिक

Published : Jun 15, 2025, 03:25 PM ISTUpdated : Jun 15, 2025, 03:26 PM IST
mulank 1 personality

सार

Numerology: न्यूमरोलॉजी में 1 से लेकर 9 तक सभी अंकों का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। उस ग्रह का उस विशेष मूलांक वाले व्यक्ति की लाइफ और पर्सनालिटी पर खास असर होता है। मूलांक से ही उस व्यक्ति के फ्यूचर के बारे में भी जाना जा सकता है। 

Numerology Interesting Facts Related Mulank 1: किस व्यक्ति का आने वाला भविष्य कैसा होगा और उसकी पर्सनालिटी कैसी होगी, इस बात की जानकारी उसकी डेट ऑफ बर्थ से जानी जा सकती है। डेट ऑफ बर्थ से भविष्य जानने की विधा को न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष कहते हैं। इस विधा में व्यक्ति की जन्म तारीख को जोड़कर एक अंक निकाला जाता है, जिसे मूलांक यानी लकी नंबर कहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बता रहे हैं, जिसमें जन्म लेने वाला व्यक्ति राजा की तरह जीवन जीता है और रॉयल नेचर का होता है। जानें कौन-सा है वो मूलांक…

इन 4 तारीखों पर जन्म लेने वाले होते हैं रॉयल पर्सनालिटी

न्यूमरोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख होता है, उनका मूलांक 1 होता है। अंक 1 का संबंध सूर्य से है जो ग्रहों का राजा है। इसलिए मूलांक 1 वाले लोग राजा की तरह जीवन जीना पसंद करते हैं और उनकी पर्सनालिटी भी रॉयल होती है।

कैसे होते हैं मूलांक 1 वाले लोग?

1. मूलांक 1 वाले लोग एक सफल लीडर होते हैं। ये जिस भी क्षेत्र में जाते हैं वहां अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।
2. पढ़ाई-लिखाई में ये हमेशा अव्वल आते हैं। स्कूल हो या कॉलेज ये हमेशा सबसे आगे होते हैं।
3. इनकी आवाज रौबदार और आकर्षित करने वाली होती है, जिसकी वजह से लोग इनकी ओर खीचें चले आते हैं।
4. इनके पास काफी पैतृक संपत्ति होती है जिसकी वजह से इन्हें कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
5. इनका लाइफ पार्टनर काफी सुंदर होता है और बच्चे भी होनहार होते हैं।
6. ये अपने पार्टनर के प्रति हमेशा ईमानदार होते हैं। ये बेईमान और गलत काम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते
7. ये काफी क्रोधी भी होते हैं। जब इन्हें किसी पर गुस्सा आता है तो अच्छा-बुरा नहीं सोचते, इसलिए घर में इनसे सभी डरते भी हैं।
8. ये जिद के पक्के होते हैं जो सोच लेते हैं करके ही दम लेते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज