Shubh Rajyog in 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की युति और विशेष स्थितियों के कारण कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं। इस समय ग्रहों की विशेष स्थितियों के कारण एक नहीं बल्कि 5 राज योग बन रहे हैं, जो कुछ राशि वालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
ज्योतिष शास्त्र में कई शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। इनमें कई राजयोग भी शामिल हैं। ग्रहों की विशेष परिस्थितियों के होने पर ये राजयोग बनते हैं। ऐसे ही कुछ राजयोग इस समय बन रहे हैं, जो बहुत ही दुर्लभ हैं और इसका शुभ प्रभाव भी कुछ राशि वालों को प्राप्त होगा। (Shubh Rajyog in 2023) वर्तमान में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में है, जिससे मालव्य योग बन रहा है। वहीं शनि के स्वराशि में होने से शश नाम का राजयोग बन रहा है। इनके अलावा ग्रहों की विशेष युति होने से केदार और महाभाग्य नाम के 2 अन्य राजयोग भी बन रहे हैं। आगे जानिए किन राशि वालों को किस्मत चमका सकते हैं ये राजयोग…
25
मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि वाले लोगों को इन राजयोगों का अच्छा-खासा फायदा मिलने वाला है, जिसके चलते इस राशि के लोगों को नौकरी में शानदार फायदा होने वाला है। अचानक कोई बड़ा धन लाभ होने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट एक साथ हो सकता है। अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो वह समस्या भी समय दूर हो सकती है।
35
कर्क राशि
इस राशि की गोचर कुंडली में हंस और मालव्य नाम के 2 राजयोग बन रहे हैं, क्योंकि शुक्र और गुरु आपकी राशि से भाग्य स्थान की ओर जा रहे हैं, ऐसा होने से इनकी किस्मत चमक सकती है। इस राशि के बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय फायदा देने वाला होगा। कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग भी इस समय बन रहे हैं।
45
कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के लोगों की कोचर कुंडली के सातवें भाव में इस समय मालव्य नाम का राजयोग बनने जा रहा है। ये राजयोग इनकी किस्मत तो चमका ही देगा, साथ ही इन्हें कोई बड़ा पद भी दिलवा सकता है। साझेदारी के कामों में इन्हें फायदा हो सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की बात आ सकती है। इस दौरान इनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी।
55
मीन राशि
इस राशि में शुक्र और गुरु के होने से हंस और मालव्य राजयोग बन रहा है, जो इनके लिए काफी शुभ फल देने वाला रहेगा। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है और अधिकारी इनके काम से काफी खुश होंगे। कोई बड़ी खुशखबरी भी इस दौरान इन्हें मिल सकती है। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा भी मिल सकता है और कोई अचल संपत्ति भी इस राशि वाले खरीद सकते हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।