Budh Gochar March 2023: 16 मार्च को बुध करेगा मीन राशि में प्रवेश, पैसों के मामले में परेशान रहेंगे ये 4 राशि वाले

Published : Mar 04, 2023, 09:42 AM IST

Budh Gochar March 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध का अपना कोई खास प्रभाव नहीं होता, ये जिस ग्रह के साथ होता है, उसी के अनुरूप फल देने लगता है। ये ग्रह वर्तमान में कुंभ राशि में स्थित है। 16 मार्च को ये मीन राशि में आ जाएगा। 

PREV
15
बुध का राशिफल...

ज्योतिष शास्त्र में बुध को सौर मंडल का राजकुमार कहा जाता है। चंद्रमा के बाद बुध ही सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह है। ये ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। कुछ विशेष परिस्थितियों में इसके राशि परिवर्तन के समय में अंतर भी आ सकता है। वर्तमान में बुध ग्रह कुंभ राशि में अस्त है और शनि व सूर्य के साथ युति बना रहा है। (Budh Gochar March 2023) ये ग्रह 16 मार्च को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां गुरु ग्रह स्थित है। इस समय भी बुध अस्त अवस्था में ही रहेगा। मीन राशि में बुध की युति गुरु ग्रह से होगी। बुध के राशि परिवर्तन का असर कुछ राशि वालों के लिए नुकसानदायक रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…  
 

25
मेष राशि

बुध ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने से इस राशि के लोगों के करियर पर बुरा असर देखने को मिलेगा। कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। जितने फायदे की उम्मीद थी, उससे कम फायदा होगा। इस समय आपको बड़े निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च आपकी सेविंग पर असर डाल सकता है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। ये समय धैर्य रखकर निकल जाने दें।

35
कर्क राशि

बुध ग्रह के अस्त अवस्था में जब मीन राशि में प्रवेश करेगा तो कर्क राशि वालों के लिए ये ठीक नहीं रहेगा। इस समय इन्हें निवेश करने से बचना होगा और पुराने नुकसान को भूलकर नई बातों पर ध्यान देना होगा। परिवार में किसी बात पर आपका विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में अचानक बड़ा संकट आने के योग भी इस समय बन रहे हैं। अपनी क्षमता से अधिक खर्च करने की कोशिश न करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। 
 

45
वृश्चिक राशि

बुध के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इन्हें अपने वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो अधिकारियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। निजी जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप आपको विचलित कर सकता है। इस समय आपको दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी ये समय आपके पक्ष में नहीं है। बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों को फैसले सोच-समझकर करें।

55
धनु राशि

इस समय आपको करियर से जुड़े फैसले लेने से बचना होगा। अपने काम पर फोकस करें और आमदनी व खर्च के बीच तालमेल बैठाकर ही काम करें। काम में शार्टकट तरीके से बचें, ये आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती है। भाई-बहनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। हाथ आया हुआ पैसा किसी अनावश्यक काम में खर्च हो सकता है। ये समय आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। 


ये भी पढ़ें-

Traditions Of Holi: ये हैं होली से जुड़ी 5 सबसे खतरनाक परंपराएं, जरा-सी चूक ले सकती है किसी की भी जान

Bhutadi Amavasya 2023: कब है भूतड़ी अमावस्या, जानें सही तारीख और क्यों खास है ये तिथि?


Sheetala puja 2023: इस बार कब की जाएगी देवी शीतला की पूजा? जानें सही तारीख, पूजा विधि और आरती

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

Recommended Stories