Budh Ka Rashifal February 2023: बुध ग्रह फरवरी 2023 में दूसरी बार राशि बदल चुका है। महीने की शुरूआत में इसने मकर राशि में प्रवेश किया था और अब 27 फरवरी को ये कुंभ राशि में आ चुका है। स राशि में शनि और सूर्य पहले से स्थित है।
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को सौर मंडल का राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह 27 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ में आ चुका है, जहां ये 16 मार्च तक रहेगा। इस राशि में पहले से शनि और सूर्य स्थित है। (Budh Ka Rashifal February 2023) इस तरह कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। सूर्य और बुध की युति बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। बुध के राशि परिवर्तन से कई लोगों की आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है, वहीं कुछ लोगों को लेन-देन और निवेश में नुकसान और विवाद होने के योग बनेंगे। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा बुध का राशि परिवर्तन…
213
मेष राशि
इस राशि वालों को रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इन्हें शुभ फल तो मिलेंगे ही साथ ही कई उपलब्धियां भी इनके नाम हो सकती है। इनके कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें इनका पक्ष मजबूत होगा।
313
वृष राशि
इस राशि वालों के सोचे हुए काम इस समय पूरे हो सकते हैं। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी मिल सकता है। जो काम करना चाहेंगे उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे।
413
मिथुन राशि
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे बढ़ने से अवसर मिलेंगे। इस समय ये अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। एक नई उम्मीद इनके अंदर दिखाई देगी।
513
कर्क राशि
ये समय इस राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। इन्वेस्टमेंट का फायदा मिल सकता है। बिजनेस की ग्रोथ होगी। कार्यक्षेत्र में इनका प्रभाव बढ़ेगा। किसी शोध में सफलता मिलने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
613
सिंह राशि
इस समय इस राशि वालों को मेहनत अधिक करनी होगी और साथ ही साथ सेहत का भी ध्यान रखना होगा। निगेटिविटी छोड़नी पड़ेगी और विवादित कामों से दूर रहना होगा।
713
कन्या राशि
इस राशि के लोगों को साझेदारी के कामों में सफलता प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। यात्राओं से लाभ होगा। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए शुभ रहेगा।
813
तुला राशि
इस राशि के स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। लव लाइफ की नीरसता खत्म हो सकती है। कोई अच्छी खबर सुनकर आप आनंदित महसूस करेंगे। क्रिएटिविटी बनी रहेगी।
913
वृश्चिक राशि
इस राशि वालों को इस समय समय परिवार वालों को पूरा-पूरा साथ मिलेगा। सोचे हुए काम भी पूरे होते चले जाएंगे। माता की सेहत को लेकर फिक्रमंद रहें। समय-समय पर जांच आदि करवाते रहें।
1013
धनु राशि
इस राशि वालों को अपने काम के चलते सम्मान प्राप्त होगा। वर्कप्लेस में भी इनके काम की तारीफ की जाएगी। इस समय ये ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और इनका पराक्रम भी बढ़ेगा।
1113
मकर राशि
इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। ये बिजनेस और नौकरी में अच्छा श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, जिससे इन्हें फायदा भी होगा। इनकी संपत्ति में विस्तार होने के योग भी बन रहे हैं।
1213
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में उन्नति होगी और कार्य कौशल का विकास होगा। साहस और बुद्धिमानी के चलते कई क्षेत्रों में फायदा भी हो सकता है।
1313
मीन राशि
इस राशि के लोग अपनी सुख सुविधाओं पर खर्चा करेंगे। इन्वेस्टमेंट से जुड़े मामलों में सोच समझकर ही जोखिम उठाएं, नहीं तो भविष्य में इससे नुकसान भी हो सकता है। समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।