Mahashivratri Rashifal 2023: महाशिवरात्रि महादेव का प्रमुख त्योहार है। पूरे देश में ये त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों के विशेष संयोग बन रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर होगा।
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri Rashifal 2023) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 18 फरवरी, शनिवार को है। इस दिन ग्रहों के कई शुभ-अशुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास बन गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शुक्र और गुरु ग्रह मीन राशि में, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, चंद्रमा और बुध मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। आगे जानिए महाशिवरात्रि पर ग्रहों की इस स्थिति का असर किस राशि पर कैसा रहेगा…
213
मेष राशि
इस राशि पर राहु का गोचर एवं शनि की दृष्टि हो रही है, जिसके चलते इस राशि वालों के लिए ये दिन सभी तरह के शुभ फल देने वाला रहेगा। विदेश जाने की इच्छा वालों को सफलता मिलेगी। गुड न्यूज भी मिलेगी और काम भी समय पर संपन्न होंगे। उपाय- शिवजी को चावल एवं चंदन चढ़ाएं।
313
वृषभ राशि
इस राशि के लिए नौवां चंद्रमा शुभ फल देने वाला रहेगा। छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, लेकिन जल्दी ही उसका निराकरण भी हो जाएगा। अचानक कोई फायदा देने वाला काम मिल सकता है। शुभ और फायदेमंद यात्रा का योग बन रहा है। उपाय- शिवजी को आकड़ें का फूल चढ़ाएं।
413
मिथुन राशि
इस राशि के लिए आठवां चंद्रमा परेशानी का कारण बन सकता है। तनाव के कारण परेशान रहेंगे, हालांकि शाम तक कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव के बारे में इस समय न सोचें। उपाय- शिवलिंग का अभिषेक दूध मिश्रित जल से करें।
513
कर्क राशि
इस राशि पर चंद्रमा और गुरु की पूर्ण दृष्टि है। ग्रहों की इस स्थिति से धन के साथ-साथ जमीन से जुड़े मामलों में भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। समय उत्साह से पूर्ण रहेगा। सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। आय के उत्तम योग बनेंगे। उपाय- शिवलिंग पर 3 बिल्वपत्र अर्पण करें।
613
सिंह राशि
इस राशि पर सूर्य-शनि एवं मंगल की दृष्टि पड़ रही है, जो इसके लिए शुभ फल देने वाली रहेगी, लेकिन किसी कारणवश ये इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाएंगे। सफलता पाने के लिए इन्हें अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। उपाय- शिवजी को चंदन और चावल चढ़ाएं।
713
कन्या राशि
इस राशि पर गुरु और शुक्र की पूर्ण दृष्टि पड़ रही है, जिससे ये राशि इस समय काफी मजबूत स्थिति में है। ग्रहों की इस स्थिति के चलते रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं। आत्मविश्वास भी काफी अधिक रहेगा। उपाय- शाम को शिवजी के सामने शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
813
तुला राशि
इस राशि पर इस समय केतु और राहु की दृष्टि है। जिसके चलते संतान के कारण परेशानी हो सकती है। चौथा चंद्रमा भी अशुभ संकेत दे रहा है। काम में मन नहीं लगेगा, निगेटिव विचार आएंगे। बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। उपाय- शिव पंचाक्षर स्तोत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करें।
913
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा, काम का विस्तार होगा और नए बिजनेस के लिए योजनाएं भी बनाई जाएंगी। लक्ष्य समय पर पूरे होंगे। इनकम बढ़ सकती है और मान-सम्मान भी मिलेगा। उपाय- शिवजी को मक्खन-मिश्री का भोग लगाएं।
1013
धनु राशि
इस राशि वालों को काम की अधिकता रहेगी जिसके कारण ये परेशान रहेंगे। योजनाओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। खर्च भी अधिक होगा। किसी से कोई सहयोग नहीं मिलेगा। हर काम सोच-समझकर करें। उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के कच्चे दूध से करें।
1113
मकर राशि
इस राशि में चंद्रमा का गोचर रहेगा, जिससे इनकी आय बढ़ सकती है। इस राशि के लोगों को अन्य कामों में भी सफलता प्राप्त होगी। काम में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा और किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। उपाय- शिवजी को बिल्व पत्र एवं आकड़े के फूल अर्पण करें।
1213
कुंभ राशि
इस राशि में सूर्य-शनि एक साथ हैं। इस राशि के लोगों को मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। नौकरी में मिले टारगेट भी समय पर पूरे होंगे। संतान से सुख मिलेगा और यदि कोर्ट में कोई प्रकरण चल रहा है तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी। उपाय- शिवजी को सफेद फूल अर्पण करें।
1313
मीन राशि
इस राशि में उच्च का शुक्र व गुरु स्थित है। इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार के सहयोग से परेशानियां कम होंगी और विवादित मामलों में भी सफलता प्राप्त होगी। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। उपाय- शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध चढ़ाएं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।