Surya Gochar 2023: 13 फरवरी को सूर्य बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों की दूर होंगी परेशानी-मिलेंगे शुभ फल

Surya Gochar 2023: इस बार सूर्य 13 फरवरी को मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में शुक्र और शनि पहले से ही स्थित है। शनि के साथ पूरे एक महीने तक सूर्य की युति बनेगी। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर होगा।

 

Manish Meharele | Published : Feb 9, 2023 4:19 AM IST

15
सूर्य का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सौर मंडल का राजा कहा गया है। वर्तमान में सूर्य मकर राशि में बुध के साथ स्थित है। (Surya Gochar 2023) सूर्य 13 फरवरी को मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। इस राशि में शुक्र और शनि पहले से स्थित है। एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा। सूर्य के कुंभ राशि में आने से कुछ राशि के लोगों पर इसका सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। (Surya Rashifal 2023) आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…
 

25
मेष राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट होने के योग भी बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पिता के सहयोग से कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ भी होगी। दोस्तों की मदद से किसी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

35
कन्या राशि

इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन से सेहत के मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे, भविष्य में इसका शुभ फल भी आपको प्राप्त होगा। शत्रु भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। व्यवहार कुशल होने से आप सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय आपको मिल सकता है।
 

45
तुला राशि

इस राशि से पांचवें स्थान पर सूर्य का गोचर होगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। आपका वैवाहिक जीवन में खुशहाल रहेगा। बच्चे अपने काम से आपको खुश रखेंगे। सेहत के मामले में भी पहले से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन आपको भी अपनी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। जो काम अटके पड़े हैं वो इस समय पूरे हो सकते हैं।

55
धनु राशि

इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपके पिता के सहयोग से आपका कोई नया काम शुरू होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। समय आपके पक्ष का बना हुआ है। थोड़ी से मेहनत का भी बड़ा फायदा मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: व्रत-उपवास के दौरान खाई जाने वाली चीजों में सेंधा नमक का ही उपयोग क्यों किया जाता हैं?
 

Holashtak 2023 Date: कब से कब तक रहेगा होलाष्टक, इस दौरान क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य? जानें इससे जुड़ी मान्यता

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 
Share this Photo Gallery

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Recommended Photos