
एक निश्चित समय के बाद हर ग्रह राशि बदलता है। कोई ग्रह ढाई दिन में तो कोई ढाई साल में राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों में सबसे तेज गति चंद्रमा और इसके बाद बुध की मानी जाती है। बुध हर 23 दिन में राशि बदलता है। इस बार बुध ग्रह 7 फरवरी को धनु से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध के एक साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा, किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानें बुध का संपूर्ण राशिफल…
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को शुभ फल प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी मिल सकता है। परिवार के साथ किसी सुखद यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में भी ये समय अनुकूल रहेगा।
इस राशि के लिए भी बुध का राशिफल ठीक रहेगा। इनको किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इनके किए गए कामों की ऑफिस में सभी लोग तारीफ करेंगे। परिवार के सभी लोगों का साथ मिलने से कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। संतान से जुड़ी टेंशन भी दूर होगी।
इस राशि के लोगों को बुध के राशि परिवर्तन से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मन इस समय इन पर आघात करने का प्रयास करेंगे या किसी षड़यंत्र का शिकार भी बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले बिगड़ सकते हैं। हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
इस राशि के लोगों के वैवाहि जीवन में चल रहा विवाद समाप्त होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद के मामले सुलझ सकते हैं। सरकारी कामों से फायदा होने की उम्मीद है। कुलमिलाकर ये समय इनके अनुकूल रहेगा।
मकर राशि में सूर्य के साथ बुध की युति होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा, जिसका शुभ फल इस राशि वालों को प्राप्त होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने से मुनाफा भी ज्यादा होगा। लव लाइफ में भी खुशियां आएंगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार इस दौरान मिल सकता है।
इस राशि के लोग जो भी योजनाएं इस समय बनाएंगे, वो सफल साबित होगी। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। प्रेम विवाह के लिए कोशिश करेंगे तो उसमें भी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
इस राशि के लोगों को बुध के राशि बदले से धन लाभ के योग बनेंगे। इस समय किया गया इन्वेस्टमेंट भविष्य में फायदा देगा। प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने के लिए भी ये समय बिल्कुल अनुकूल है। कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। वर्क प्लेस पर भी इनका सम्मान बढ़ेगा।
इस राशि के लिए बुध का राशि परिरवर्तन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस राशि के लोगों का रुझान धर्म की ओर बढ़ेगा। ये लोग दान-पुण्य भी अधिक करेंगे। नौकरी के मामलों में इन्हें थोड़ा संभलकर रहना होगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर इनका तनाव कम कर सकती है।
इस राशि को धन लाभ हो सकता है। सेहत के मामले में भी इस राशि के लोग लकी रहेंगे, इन्हें पुराने रोगों में आराम मिलेगा। लव लाइफ के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। बिजनेस में कोई भी डील सोच-समझकर करें तो बेहतर रहेगा।
सूर्य के साथ बुध की युति इस राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगी। इनकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। विरोधी चाहकर भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। इनकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। इस समय इनका अटके हुए कामों को गति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है।
इस राशि वालों की भागदौड़ अचानक बढ़ सकती है और खर्च भी अधिक होगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामलों से तो दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। इस समय किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, नहीं तो बाद में आपको ही परेशानी होगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल नहीं है।
बुध के प्रभाव से इनकी इनकम बढ़ सकती है। नई नौकरी की तलाश में हैं तो ये उचित समय है। जो अपनी नौकरी से खुश हैं, उन्हें और भी अधिक मान-सम्मान मिलेगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। संतान से जुड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी।
ये भी पढ़ें-
Thaipusam 2023: किस मुस्लिम देश में है मुरुगन स्वामी की सबसे ऊंची प्रतिमा, यहां क्यों मनाते हैं थाईपुसम उत्सव?
Palmistry: अंगूठे से जान सकते हैं नेचर और फ्यूचर, जानें कैसे अंगूठे वाले होते हैं लकी और जीते हैं लग्जीरियस लाइफ?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।