Published : Feb 02, 2023, 09:56 AM ISTUpdated : Feb 06, 2023, 03:13 PM IST
Budh Transit February 2023: साल 2023 का दूसरा महीना फरवरी शुरू हो चुका है। इस महीन में 4 ग्रह राशि बदलेंगे। सबसे पहला राशि परिवर्तन बुध ग्रह करेगा। ये ग्रह 7 फरवरी को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा।
ज्योतिष शास्त्र में सभी 9 ग्रहों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। इनमें से बुध ग्रह भी एक है। इस ग्रह को सौरमंडल का राजकुमार करते हैं। (Budh Rashifal February 2023) इस ग्रह का अपना कोई प्रभाव नहीं होता, ये जिस ग्रह के साथ होता है, उसी के अनुरूप फल देता है। ये ग्रह 23 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह धनु राशि में स्थित है, जो 7 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। मकर राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध के साथ होने बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा।बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। आगे जानिए किन राशि वालों के लिए ये शुभ फल देने वाला रहेगा…
25
मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। इनके प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं। इनकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पैसों के मामले में भी फायदे के योग बनेंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने से खुशी मिलेगी। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। ये समय इनके पक्ष का रहेगा।
35
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। मकर राशि में सूर्य के साथ बुध की युति होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा, जिसका शुभ फल इस राशि वालों को प्राप्त होगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने से मुनाफा भी ज्यादा होगा। लव लाइफ में भी खुशियां आएंगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार इस दौरान मिल सकता है।
45
तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में फायदा देगा। इस दौरान ये लोग कोई प्रॉपर्टी या वाहन आदि की खरीदी भी करेंगे जो इनके लिए शुभ रहेगी। कोई पुराने मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं तो उसमें भी सफलता मिलने के योग इस दौरान बन रहे हैं।
55
धनु राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। कोई धन यदि लंबे समय से कहीं अटका है तो वह इस समय मिल सकता है। सेहत के मामले में भी इस राशि के लोग लकी रहेंगे, पुराने रोगों में आराम मिलेगा। लव लाइफ भी ठीक-ठाक रहेगी। बच्चों की सफलता आपकी खुशियां बढ़ाएंगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।