Shani Ast Rashifal 2023: शनि के अस्त होने से किसकी लाइफ में बढ़ेगा टेंशन और किसे मिलेंगे शुभ फल? जानें राशिफल से

Shani Ast Rashifal 2023: शनि ग्रह ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। ये ग्रह समय-समय पर अस्त और उदय भी होता है। इस बार शनि ग्रह 30 जनवरी 2023 की रात अस्त होगा। शनि की ये स्थिति अगले 33 दिनों तक रहेगी यानी 5 मार्च तक।

 

Manish Meharele | Published : Jan 30, 2023 4:36 AM IST / Updated: Jan 30 2023, 10:36 AM IST

113
कब से कब तक अस्त रहेगा शनि?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मनुष्यों के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला ग्रह शनि है। ये ग्रह हर ढाई साल में राशि बदलता है और समय-समय ही अस्त व उदय होता है। (Shani Ast Rashifal 2023) इस बार शनि ग्रह 33 दिनों के लिए कुंभ राशि में अस्त होने जा रहा है। ये घटना 30 जनवरी की रात को होगी। इसके बाद शनि ग्रह 5 मार्च तक इसी स्थिति में रहेगा। शनि के अस्त होने से सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आगे जानिए शनि के अस्त होने का 12 राशियों पर असर…
 

213
मेष राशि

शनि के अस्त होने से इस राशि के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसका असर आपके निजी संबंधों पर भी दिखाई देगा। आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। किसी अपने से वाद-विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील होते-होते रह जाएगी। कर्मचारी भी आपके मन मुताबिक काम नहीं करेंगे।

313
वृषभ राशि

इस राशि के लोगों शनि के अस्त होने से मिला-जुला फल मिलेगी। मेहनत अधिक करने के बाद भी मनचाही परिणाम नहीं मिल पाएगा। आत्मविश्वास में कमी खलेगी, हालांकि इस समय परिवार का सहयोग आपको मिलता रहेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे तनाव कम होगा।
 

413
मिथुन राशि

इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहना होगा। ये वर्क प्लेस पर किसी से वाद-विवाद न करें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी का अनुभव होगा। इस समय आपको धैर्यपूर्वक हर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मेहनत करते रहेंगे तो भविष्य में इसका फायदा जरूर मिलेगा।

513
कर्क राशि

इस राशि के लोग साझेदारी के व्यापार से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी परेशानी हो सकती है। धन हानि के योग लगातार बनेंगे। संकट की इस घड़ी में भाइयों का साथ मिलेगा। लेकिन फिर भी रिस्क वाले कामों और इन्वेस्टमेंट से दूर रहें तो ही बेहतर है।
 

613
सिंह राशि

इस राशि के लोगों को बिजनेस में काफी परेशानी हो सकती है। नुकसान के योग बनेंगे और बिजनेस पार्टनर से विवाद भी हो सकता है। लव लाइफ ठीक रहेगी। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अपेक्षाकृत ठीक रहेगा, लेकिन इन्हें मेहनत अधिक करनी पड़ेगा।

713
कन्या राशि 

शनि का अस्त होने से इस राशि के लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। कोई इनकी इमेज खराब करने की कोशिश करेंगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने में संदेह है। अपनी और परिवार वालों की सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में भी इनके प्रदर्शन में कमी आ सकती है।
 

813
तुला राशि

इस राशि वालों की लाइफ में भी शनि के अस्त होने से अड़चने बनी रहेंगी। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। मेहनत के अनुरूप फल न मिलने से मन खिन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से डांट पड़ सकती है। इस समय आपकी सामाजिक छवि पर भी निगेटिव असर हो सकता है।
 

913
वृश्चिक राशि

इस राशि पर शनि की ढय्या का प्रभाव है। इसलिए इन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कोई पुरानी बीमारी अचानक उभर सकती है। वाहन या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सावधान रहें। खुद का बिजनस करने वाले लोगों को आर्थिक हानि हो सकती है इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। 
 

1013
धनु राशि

शनि के अस्त होने से इस राशि वालों को फायदे होंगे। इन्हें बिजनेस में लाभ होगा। सामाजिक स्तर बढ़ेगा और कहीं घूमने जाने का मौका भी मिलेगा। परिवार में सभी आपके काम से खुश रहेंगे। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। अचानक कहीं से अटका हुआ पैसा मिलेगा जिससे खुशी का अनुभव होगा।
 

1113
मकर राशि

इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। इसराशि के लोगों को इन्वेस्टमेंट करने से बचना होगा। किसी से भी बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। परिजन इस समय मदद करेंगे लेकिन आपको भी धैर्य से काम लेना होगा।
 

1213
कुंभ राशि

शनि इसी राशि में अस्त होगा, इसलिए इस राशि के लोगों को कुछ ज्यादा ही सावधान रहने की जरूरत है। इन्हें सेहत के मामलों से गंभीरता से लेना होगा। इनके वैवाहिक जीवन पर बुरा असर हो सकता है। अधिकारी इनके काम से खुश नहीं होंगे। काम का बोझ बढ़ने से टेंशन भी बढ़ती जाएगी।
 

1313
मीन राशि

इस राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। शनि के अस्त काल के दौरान इन्हें अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी पर भी अंधा विश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। विवादों से दूर रहें और दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं तो बेहतर रहेगा। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: हिंदू धर्म में चिक्स पॉक्स बीमारी को क्यों मनाते हैं माता का रूप? जानें इसकी वजह

घर आए मेहमान का जरूर करें आदर-सत्कार, नहीं तो वो हमारी ये मूल्यवान चीज ले जाता है

Vastu Tips: घर के किन हिस्सों पर प्रभाव डालता है राहु, इसका क्या असर होता है हमारी लाइफ पर?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 


 
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos