Published : Jan 17, 2023, 10:03 AM ISTUpdated : Jan 17, 2023, 04:02 PM IST
उज्जैन: ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह माना गया है यानी जिस भी राशि पर शनि का प्रभाव होता है, उसकी परेशानियां अचानक बढ़ जाती हैं। 17 जनवरी, मंगलवार को शनि ग्रह मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। (Shani Rashifal 2023) ऐसा होते ही मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इसके अलावा कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढय्या आरंभ हो जाएगी। जिसके चलते इन 3 राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शनि के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा असर होगा, आगे जानिए…
मेष राशि (Shani Mesh Rashifal 2023)
शनि के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों की आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही साथ पहले की गई मेहनत का फल भी इस समय मिल सकता है। अगर लंबे समय से कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी मिलेगा। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली रहेगी।
212
वृषभ राशि (Shani Vrishabh Rashifal 2023)
शनि ग्रह इस राशि से दसवें भाव में गोचर करेगा। ये स्थिति नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। किस्मत का भी पूरा-पूरा साथ मिलेगा। जिन लोगों का प्रमोशन रूका हुआ है वो हो सकता है साथ ही इंक्रीमेंट भी अच्छा होगा।
312
मिथुन राशि (Shani Mithun Rashifal 2023)
इस राशि के लिए भी शनि का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। अगर आप किसी बीमारी से लंबे समय से परेशान है तो वह दूर हो सकती है। इस राशि से ढैय्या का प्रभाव हट जाएगा। धन लाभ के योग बनेंगे, जिससे आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। जीवन खुशहाल रहेगा।
412
कर्क राशि (Shani Kark Rashifal 2023)
इस राशि पर शनि की ढय्या शुरू होगी, जिसके कारण इन्हें बचकर रहना होगा। पुरानी के कारण परेशानी होगी। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। कोर्ट से जुड़े मामलों में हार का मुंह देखना पड़ सकता है। संतान से जुड़ी कोई बुरी खबर आपको परेशान कर सकती है।
512
सिंह राशि (Shani Sinh Rashifal 2023)
इस राशि के लोगों के सातवें घर में शनि का प्रभाव होगा। ये वैवाहिक जीवन का स्थान है। इस वजह से इनकी मैरिड लाइफ में अचानक परेशानी बढ़ सकती है। पत्नी के साथ-साथ ससुराल पक्ष से भी तनाव हो सकती है। साझेदारी के कामों से बचें, नहीं तो आफके साथ धोखा हो सकता है।
612
कन्या राशि (Shani Kanya Rashifal 2023)
इस राशि वालों की पुरानी दुश्मनी खत्म होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पुश्तैनी संपत्ति से फायदा मिल सकती है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी ये समय ठीक रहेगा। पुराना कर्ज चुकता होने से आप राहत की सांस लेंगे।
712
तुला राशि (Shani Tula Rashifal 2023)
इस राशि के जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा। बिजनेस से जुड़े मामलों में सावधान रहकर कोई फैसला लें। स्टूडेंट्स के लिए ये समय ठीक रहेगा। अपनी मेहनत और बुद्धि के बल पर आप विकट परिस्थितियों का सामना करने में सफल रहेंगे।
812
वृश्चिक राशि (Shani Vrischik Rashifal 2023)
शनि का चौथ भाव में होने आपके लिए परेशानियां बढ़ा सकता है। इस राशि पर भी शनि की ढय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इस दौरान इन्हें हर काम सोच-समझकर करना होगा, नहीं तो किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।
912
धनु राशि (Shani Dhanu Rashifal 2023)
इस राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा, जिससे इन्हें राहत मिलेगी। बिजनेस-नौकरी में फायदे की स्थिति बनेगी और पुरानी समस्याएं दूर होंगी। मेहनत का पूरा फायदा इस समय आपको मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। ये समय हर तरह के फायदेमंद रहेगा।
1012
मकर राशि (Shani Makar Rashifal 2023)
इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण रहेगा। इस स्थिति में शनि शुभ फल देते हैं। छोटी-मोटी मुश्किलें सामने आएंगी, लेकिन अपनी सूझ-बूझ से आप हर परेशानी का सामना करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए ठीक रहेगा।
1112
कुंभ राशि (Shani Kumbh Rashifal 2023)
इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। इस राशि वालों को गंभीर रोगों का सामना करना पड़ सकता है। सिर्फ मेहनत और साफ मन ही इन्हें सफलता दिला सकता है। हालांकि राशी स्वामी होने से शनि थोड़ा शुभ फल भी इन्हें प्रदान करेंगे, लेकिन फिर भी हर काम सावधानी से करें।
1212
मीन राशि (Shani Meen Rashifal 2023)
इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण आरंभ होगा। इनके खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है, दुर्घटना के योग भी बनेंगे। इसलिए रिस्क वाले कामों से दूर ही रहें तो अच्छा रहेगा। इस दौरान किसी न किसी वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।