Makar Sankranti 2023 Rashifal: सूर्य करेगा मकर राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें राशिफल से

उज्जैन. जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार सूर्य 14 जनवरी, शनिवार की रात मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी, रविवार को मनाया जाएगा। (Makar Sankranti 2023 Rashifal) धर्म ग्रंथों में भी इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। जब भी सूर्य राशि परिवर्तन करता है तो सभी राशि के लोगों पर इसका असर दिखाई देता है। किसी को इसका शुभ फल प्राप्त होता है तो किसी को अशुभ। आगे जानिए जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा तो किस राशि पर इसका कैसा असर होगा…

Manish Meharele | Published : Jan 12, 2023 3:19 AM IST

112
Makar Sankranti 2023 Rashifal: सूर्य करेगा मकर राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें राशिफल से

मेष राशि
मकर संक्रांति पर सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इनका कोई काम अगर लंबे समय से अटका है तो वह पूरा हो सकता है। धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलती नजर आ रही है। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
 

212

वृष राशि 
सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर के मामलों में तरक्की मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने से काम का बोझ अचानक बढ़ जाएगा, लेकिन खुशी भी मिलेगी। नौकरी में भी अधिकारियों का साथ मिलने से पराक्रम में वृद्धि होगी।
 

312

मिथुन राशि
इस राशि के लिए आठवां सूर्य ठीक नहीं कहा जा सकता। इन वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही रिस्क वाले कामों को करने से बचना होगा। लेन-देन से जुड़े मामलों में भी सावधान रहें, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। न चाहते हुए कुछ काम करने पड़ेंगे।
 

412

कर्क राशि
मकर राशि में सूर्य होने से इसकी नजर आपके लग्न स्थान पर होगी, जिसके चलते आपको सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में किसी का सहयोग न मिलने से मायूसी होगी। 
 

512

सिंह राशि
इन लोगों को कोई बड़ी सफलता सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद मिल सकती है। बिजनेस में बड़ी डील या नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
 

612

कन्या राशि 
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को भी फायदा मिल सकता है। पिता का सहयोग आपके लिए संजीवनी बूटी की तरह काम करेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से नई उम्मीद मिलेगी। कुल मिलाकर समय आपके पक्ष में बना हुआ है।
 

712

तुला राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। कहीं अटका हुआ पैसा है तो वह मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। ससुराल पक्ष का साथ मिलने से कोई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। बिनजेस और नौकरी में भी फायदा मिलता नजर आ रहा है।
 

812

वृश्चिक राशि 
इस राशि के लोगों को न चाहते हुए भी यात्रा पर जाना पड़ेगा। इनमें से कुछ यात्राएं लाभकारी रहेंगी। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय शुभ है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को खास फायदा मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।
 

912

धनु राशि 
सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। किसी से पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतनी होगी। परिवार में संपत्ति को लेकर कलह हो सकती है। इन्वेस्टमेंट के अच्छे मौके मिलेंगे, जिनका फायदा आपको मिल सकता है।
 

1012

मकर राशि
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग इस समय बनेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पैसों के मामले में अनजान लोगों पर भरोसा न करें। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
 

1112

कुंभ राशि
सूर्य की दृष्टि आपके छठे भाव पर होगी। इस राशि वालों को अपने कीमती सामान का ध्यान रखना होगा। नौकरी में जो तरक्की आप चाह रहे है वो इस समय मिल सकती है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।
 

1212

मीन राशि
इस राशि वाले लोगों के शत्रु विफल रहेंगे और चाहकर भी कोई अहित नहीं कर पाएंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा होगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स को भी सफलता इस समय मिल सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos