Shukra Gochar Januray 2023: लव और फाइनेंशियल लाइफ पर असर डालता है शुक्र ग्रह, इसके राशि बदलने से किस पर क्या असर होगा?

Published : Jan 23, 2023, 10:50 AM IST

Shukra Gochar Januray 2023: सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह शुक्र 22 जनवरी को राशि बदलकर मकर से कुंभ में आ चुका है। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा, किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। 

PREV
112
मेष राशि

इस राशि के लोगों के जीवन में में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील इस दौरान हो सकती है। कहीं से अटका हुआ पैसा अचानक मिलने से राहत का अनुभव होगा। वैवाहिक जीवन भी ठीक रहेगा।
 

212
वृषभ राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन से नौकरी में नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं। सरकारी काम जो अटके हैं, वो पूरे हो सकते हैं। कोई बड़ा टेंडर भी आपको मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होगा और अचल संपत्ति भी खरीद सकते हैं। 
 

312
मिथुन राशि

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए ये समय समय ठीक रहेगा। इन लोगों का रुझान धर्म-कर्म की ओर होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है जैसे विवाह, सगाई आदि। पति-पत्नी में अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह भी इस समय खत्म हो सकता है। समय आपके पक्ष का बना रहेगा।
 

412
कर्क राशि

इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन ठीक नहीं रहेगा। इस राशि के लोग किसी षड़यंत्र में फंस सकते हैं। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में परेशान हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। विद्यार्थियों को भी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा।
 

512
सिंह राशि

इस राशि वाले नौकरी के टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। इन्हें अधिकारियों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी ये समय अपेक्षाकृत ठीक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद भी मिल सकता है।
 

612
कन्या राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन का इस राशि वालों पर मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। इस राशि वाले किसी को भी अधिक पैसा उधार न दें, नहीं तो बाद में परेशान होना पड़ेगा। सेहत के प्रति भी सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें। दुश्मन आपका अहित करने का प्रयास करेंगे।
 

712
तुला राशि

इस राशि के लोगों के परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इन्हें मिल सकती है। शासन का सहयोग मिलने से कोई बड़ा फायदा इस समय आपको मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आ सकती है। न चाहते हुए भी यात्रा पर जाना पड़ेगा।
 

812
वृश्चिक राशि

इस राशि वालों का कोई बड़ा काम बनते हुए अटक सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन्हें अपनी योजनाएं गुप्त रखनी होगी, तभी ये अपना लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे। मकान या वाहन खरीदने के लिए ये समय अनुकूल है। कोई अच्छी खबर मिलेगी।
 

912
धनु राशि

इस राशि के लोगों को अप्रत्याशित रूप से कोई शुभ परिणाम मिलेगा। विदेश में पढ़ रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सेहत ले जुड़े मामलों को गंभीरता से लेना होगा, नहीं तो बाद में मामला बिगड़ सकता है। बैंक बैलेंस कम होने से थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन ये स्थिति अधिक समय तक नहीं रहेगी।
 

1012
मकर राशि

इस राशि के लोगों की इनकम अचानक बढ़ सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। अगर कहीं कहीं घूमने जाने का प्लान है तो ये समय अनुकूल है। कहीं से अटका हुआ पैसा भी इस समय मिल सकता है। ये समय इनके पक्ष का बना हुआ है। और भी कई फायदे शुक्र के राशि परिवर्तन से आपको मिलेंगे।
 

1112
कुंभ राशि

शुक्र का आपकी राशि में आना हर दृष्टि से आपके लिए शुभ रहेगा। इस राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिसके चलते ये अपना टारगेट समय पर पूरा कर पाएंगे। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा भी मिलेगा।
 

1212
मीन राशि

इस राशि वाले नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो समय ठीक है। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करनी होगी। अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, क्योंकि नुकसान होने का योग भी बन रहा है। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
 

Recommended Stories