Shukra Transit In Pisces 2023: 15 फरवरी को शुक्र बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा ही फायदा

Published : Feb 08, 2023, 09:39 AM IST

Shukra Transit In Pisces 2023: शुक्र भी नवग्रहों में से एक है। इसे चमकीला ग्रह भी कहते हैं। नवग्रहों में इस ग्रह का विशेष महत्व ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है। 15 फरवरी को ये ग्रह कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। 

PREV
15
शुक्र का राशिफल

फरवरी 2023 में कई ग्रह राशि बदलेंगे, शुक्र भी इनमें से एक है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह बताया गया है। जीवन के सभी ऐशो-आराम और संपत्ति के साथ-साथ वैवाहिक जीवन की सफलता भी काफी हद तक इसी ग्रह पर निर्भर करती है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसे कभी पैसों की कमी नहीं होती। वर्तमान में ये ग्रह कुंभ राशि में शनि के साथ स्थित है। (Shukra Transit In Pisces 2023) 15 फरवरी को शुक्र कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। मीन राशि में गुरु स्थित है। इस तरह मीन में शुक्र की युति गुरु ग्रह के साथ बन जाएगी। (Shukra Rashifal 2023) शुक्र के राशि परिवर्तन का असर कुछ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा, आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…
 

25
मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। शुक्र के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को विशेष फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां भी इस दौरान दूर हो सकती है। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी इस समय मिल सकता है।
 

35
कन्या राशि

इस राशि का स्वामी भी बुध ग्रह ही है। शुक्र इस राशि से सातवें भाव में गोचर रहा है, जो वैवाहिक जीवन का भाव है। ऐसा होने से इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है। लव लाइफ से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग भी बनेंगे।
 

45
तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र का गोचर तुला राशि से छठे स्थान पर होगा, जो कि बीमारी और शत्रुओं का स्थान है। इस समय आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो वह भी आप जीत सकते हैं। प्रॉपर्टी से फायदा होने के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फायदा पहुंचा सकती है।
 

55
मीन राशि

शुक्र इसी राशि में गुरु ग्रह के साथ युति बनाएगा। इस राशि वाले धर्म कर्म में पैसा खर्च करेंगे और दूसरों की मदद भी। इनका रुझान अचानक धार्मिक कामों की ओर बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में जो परेशानियां हैं वह भी इस समय दूर हो सकती हैं। इस राशि के लोग मन में शांति का अनुभव करेंगे।
 

ये भी पढ़ें-

घटोत्कच के मरने पर क्यों खुश हुए थे श्रीकृष्ण, क्यों कहा ‘यदि ये आज न मरता तो मैं स्वयं करता इसका वध?’

Mahashivratri 2023: शिव पूजा में की गई गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका दुर्भाग्य, हमेशा ध्यान रखें ये 5 बातें

राजस्थान के इस प्रसिद्ध मंदिर में कोई नहीं बना सका छत, यहां स्वयं प्रकट हुई थी हनुमानजी की ये प्रतिमा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
 


 

Recommended Stories