MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Mahashivratri 2023: शिव पूजा में की गई गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका दुर्भाग्य, हमेशा ध्यान रखें ये 5 बातें

Mahashivratri 2023: शिव पूजा में की गई गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका दुर्भाग्य, हमेशा ध्यान रखें ये 5 बातें

Mahashivratri 2023: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन देश के सभी शिव मंदिरों की रौनक देखते ही बनती है। हर शिव मंदिर में विशेष सजावट व पूजा की जाती है। शिव पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Feb 08 2023, 08:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
शिव पूजा में रखें इन बातों का ध्यान...
Image Credit : freepik

शिव पूजा में रखें इन बातों का ध्यान...

धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 18 फरवरी, शनिवार को है। इस दिन हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से भगवान शिव की भक्ति में डूबा रहता है। (Shiv Puja Ke Niyam) कोई उपवास करता है तो कोई घंटों लाइन में खड़े रहकर मंदिर में दर्शन करते जाता है। धर्म ग्रंथों में शिवजी की पूजा से जुड़ी कुछ खास बातें बताई गई हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर हम आपको शिव पूजा के इन नियमों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…
 

26
इन बातों का रखें खास ध्यान
Image Credit : freepik

इन बातों का रखें खास ध्यान

धर्म ग्रंथों के अनुसार, शिवजी की पूजा करते समय हमारा मुंह पूर्व दिशा को ओर होना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शिवलिंग की कभी पूरी परिक्रमा नहीं करना चाहिए क्योंकि जलाधारी को कभी लांघा नहीं जाता। ऐसा करना महापाप माना गया है।

36
कटे-फटे फूल व पत्ते न चढ़ाएं
Image Credit : google

कटे-फटे फूल व पत्ते न चढ़ाएं

शिवजी की पूजा में कभी भी कटे-फटे या मुरझाए हुए फूल-पत्ते नहीं चढ़ाना चाहिए। हमेशा ताजे फूलों से ही शिवजी की पूजा करनी चाहिए। बिल्व पत्र का उपयोग कई बार कर सकते हैं यानी एक बार चढ़ाया गया बिल्व पत्र धोकर दोबार शिवजी को अर्पित किया जा सकता है।
 

46
ये चीजें भूलकर भी न चढ़ाएं
Image Credit : google

ये चीजें भूलकर भी न चढ़ाएं

शिवजी की पूजा में स्त्रियोचित चीजें जैसे हल्दी, मेहंदी, कुमकुम आदि भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके बाद केतकी केतकी, कुंद, शिरीष और कपित्थ के फूल चढ़ाना भी शिव पूजा में वर्जित है। केतकी के फूल न चढ़ाने का कारण शिवपुराण में बताया गया है। 
 

56
शंख से जलाभिषेक न करें
Image Credit : google

शंख से जलाभिषेक न करें

शिवजी का अभिषेक शंख से भूलकर भी नहीं करना चाहिए। धर्म ग्रंथों में ऐसा करने की मनाही है। शिवपुराण में इस मान्यता से जुड़ी एक कथा भी बताई गई है। शंख से शिवलिंग का अभिषेक करना अशुभ माना गया है। ऐसा करने वाले को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
 

66
निर्माल्य का अपमान न करें
Image Credit : google

निर्माल्य का अपमान न करें

शिवजी की पूजा में जिन चीजों का उपयोग किया जाता है जैसे फूल, पत्ती आदि। पूजा के बाद उसे ससम्मान नदी या किसी तालाब में प्रवाहित कर दें। इसे शिव निर्माल्य कहा जाता है। शिवजी को चढ़ाने के बाद ये चीजें भी पूजनीय हो जाती हैं, इसलिए भूलकर भी इनका अपमान न करें।


ये भी पढ़ें-

घटोत्कच के मरने पर क्यों खुश हुए थे श्रीकृष्ण, क्यों कहा ‘यदि ये आज न मरता तो मैं स्वयं करता इसका वध?’

न कोई मैजिक-न कोई ट्रिक, ऐसे जान सकते हैं कौन बोल रहा है सच और कौन झूठ?

राजस्थान के इस प्रसिद्ध मंदिर में कोई नहीं बना सका छत, यहां स्वयं प्रकट हुई थी हनुमानजी की ये प्रतिमा

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 


 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved