Surya Gochar 2023: 13 फरवरी, सोमवार से सूर्य राशि बदलकर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य सौर मंडल का राजा है। ये ग्रह हर 30 दिन में राशि बदलता है। (Surya Gochar 2023) 13 फरवरी को ये ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में आ चुका है। 16 मार्च तक सूर्य इसी राशि में रहेगा। कुंभ राशि में सूर्य के आने से ये कुंभ संक्रांति कहलाएगी। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। (Surya Rashifal 2023) किसी के लिए ये शुभ रहेगी तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सूर्य का ये राशि परिवर्तन…
213
मेष राशि
समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पिता के सहयोग से कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। इस राशि के लोगों को संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ भी होगी। दोस्तों की मदद से किसी परेशानी दूर होगी।
313
वृष राशि
सूर्य के राशि बदलने से उसकी सप्तम दृष्टि आपके चौथे भाव पर होगी। सूर्य के इस प्रभाव से सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को बहुत अच्छा मुनाफा हो सकता है। बरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। अचल संपत्ति खरीद सकते हैं।
413
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों का रुझान धर्म-कर्म की ओर अधिक रहेगा। न चाहते हुए भी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। तनाव कम होंगे और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके काम आएगी।
513
कर्क राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। पिता के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। इस समय भूलकर भी निवेश न करें। इस समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बात और भी बिगड़ सकती है।
613
सिंह राशि
सूर्य का यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन के लिए ठीक नहीं रहेगा। इस समय कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। साझेदारी के कामों में सोच-समझकर आगे बढ़ें। इंक्रीमेंट और प्रमोशन के लिए आपको और इंतजार करना पड़ सकता है।
713
कन्या राशि
पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय आपको मिल सकता है। सेहत के मामलें भी पहले से ठीक रहेंगे। दुश्मन चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। नौकरी से जुड़े मामलों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा और शुभ फल भी आपको मिलेंगे।
813
तुला राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी। बुरी आदतें कुछ कम हो सकती हैं। अटके हुए कामों को गति मिलेगी। कोई नया काम यदि शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी। बच्चों की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।
913
वृश्चिक राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से आपके जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। माता की सेहत बिगड़ सकती है। दिल के मरीजों को इस समय खासतौर पर अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय आप मानसिक तौर पर खुद को कमजोर महूसस करेंगे।
1013
धनु राशि
नौकरीपेशी लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। थोड़ी से मेहनत का भी बड़ा फायदा मिलेगा। इस समय इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। परिवार वालों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी इस समय बन रहे हैं।
1113
मकर राशि
ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद हो सकता है, इस समय उनके साथ किसी तरह का कोई भी लेनदेन न करें। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। इन्वेस्टमेट सोच-समझकर करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है।
1213
कुंभ राशि
इस समय साझेदारी में शुरू किए गए कामों में भविष्य में आपको फायदा होगा। बैंक लोन से जुड़ी परेशानी भी दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन में हल्की नोंक-झोंक हो सकती है, हालांकि जल्दी ही सब ठीक भी हो जाएगा। हड्डी से जुड़ी कोई बीमारी परेशान कर सकती है।
1313
मीन राशि
इस समय आपके खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। न चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दुश्मन सक्रिय होकर आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। सेहत को लेकर भी सावधान रहें।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।