Budh Gochar 2025: अक्टूबर के पहले सप्ताह में बुध ग्रह राशि बदलेगा। बुध का ये राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इन 4 राशि वालों को एक के बाद एक धन लाभ के कईं मौके मिलेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है।
Budh Gochar Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में बताए गए नवग्रहों में बुध भी एक है। इसे सौर मंडल का राजकुमार भी कहते हैं। चंद्रमा के बाद अगर कोई ग्रह सबसे ज्यादा राशि बदलता है तो वह बुध है। बुध एक राशि में 23 दिन तक रहता है। अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह में यानी 2 अक्टूबर, दशहरे की रात बुध कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। बुध के इस राशि परिवर्तन सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
बुध के राशि बदलने से इस राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। सोचे हुए काम समय पूरे होंगे। नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन दोनों मिलेगा। जुएं-सट्टे से भी इनकम हो सकती है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अगर कोर्ट में चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी।
इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ये समय इन्वेस्टमेंट के लिए भी बहुत सही है। बैंक बैलेंस में अचानक इजाफा होगा। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि इस समय मिल सकती है जिससे पूरे परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत से जुड़े मामले ठीक रहेंगे। मामा या ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं।
45
वृश्चिक वालों को मिलेगी सक्सेस
इस राशि के लोगों को बिजनेस में कोई बड़ी सफलता इस समय मिल सकती है। नया र्स्टाटअप शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। माता-पिता से पैसों का सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके टारगेट समय पर पूरे होंगे। अतिरिक्त धन लाभ से मन खुश रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग का मजा लेंगे, किसी मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
55
कुंभ वाले रहेंगे लकी
इस राशि के लोग भी काफी लकी रहेंगे, ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। लॉटरी से भी धन लाभ के संकेत हैं। ग्लैमर जगत से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ पार्टी एंजॉय करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।