Rahu Rashifal 2025: दिवाली के कुछ दिनों बाद राहु नक्षत्र परिवर्तन करेगा, जिससे 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन 4 राशि वालों को एक के बाद कईं फायदे मिलेंगे जिससे इनके जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
Rahu Nakshtra Parivartan: इस बार दिवाली पर्व 20 अक्टूबर को है। इसके एक महीने बाद यानी 24 नवंबर को पाप ग्रह राहु शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। राहु का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के लोगों के लिए अशुभ और कुछ के लिए अशुभ फल देने वाला रहेगा। खास बात ये है कि शतभिषा राशि का स्वामी स्वयं राहु ही हैं, इसलिए इस नक्षत्र में ये बहुत शक्तिशाली हो जाते हैं। राहु का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश लगभग 10 साल बाद होगा। आगे जानिए राहु के नक्षत्र परिवर्तन से किन 4 राशि वालों को होगा फायदा…
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2025: इस सप्ताह बुध-चंद्रमा बदलेंगे राशि, जानें कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन
वृषभ राशि वालों को होगा धन लाभ
राहु के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर कोई सरकारी काम अटका है तो वह जल्दी से हो जाएगा। व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को कोई बड़ी सफलता इस समय मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा। पति-पत्न के संबंधों में सुधार होगा। नए प्रेम संबंध भी इस समय बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले सूर्य-मंगल चमकाएंगे 4 राशि वालों की किस्मत, छप्पर फाड़ देंगे पैसा
कर्क वाले रहेंगे किस्मत वाले
राहु के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होगा। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। परिवार के लोग आपके व्यवहार से काफी खुश रहेंगे। नया काम शुरू करने के लिए भी ये समय बहुत शानदार रहेगा।
धनु वालों की मिलेंगे शुभ फल
राहु के नक्षत्र परिवर्तन के कारण इस राशि के लोगों को एक के बाद एक कईं मामलों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। अगर कोई पुराना कर्ज है तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। इस राशि के बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। परिवार के साथ किसी मनोरंजक और धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।
मीन वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के लिए राहु के नक्षत्र परिवर्तन से काफी खुशहाल रहेंगे। मनचाहा भोजन मिलेगा। सुख-सुविधाओं में समय बीतेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है। राजनीति में बड़ा पद मिलने से पराक्रम बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। बैंक बैलेंस में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
