Published : Jul 21, 2023, 04:17 PM ISTUpdated : Jul 25, 2023, 05:14 PM IST
Budh Gochar 2023: बुध ग्रह इस समय कर्क राशि में सूर्य के साथ है। ये ग्रह 25 जुलाई को कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। बुध के राशि बदलने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा के बाद अगर कोई ग्रह सबसे तेजी से राशि बदलता है तो वह है बुध। इस ग्रह को सौर मंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। बुध ग्रह हर 23 दिन में राशि परिवर्तन करता है। (Budh Gochar 2023 Rashifal) वर्तमान में ये ग्रह कर्क राशि में सूर्य के साथ स्थित है। 25 जुलाई को बुध ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। बुध के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। 4 राशि वालों को इसका सबसे शुभ फल मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
25
मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह स्वयं है। इस राशि के लोगों को जमीन-जायदाद से फायदा होगा। करियर में ग्रोथ होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। समय अनुकूल रहेगा। हर काम में इस समय सफलता मिल सकती है। महिलाओं के लिए ये समय आरामदायक रहेगा। अटका हुआ पैसा अपने आप ही आपको पुन: मिल जाएगा।
35
सिंह राशि
इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि वाले जो लोग राजनीति में हैं, उन्हें बड़ा पद मिल सकता है। अतिरिक्त आय हो सकती है, जिसका उपयोग ये लोग संपत्ति खरीदने में करेंगे। करियर के मामलें में युवाओं को सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लोन के अटके हुए मामले आगे बढ़ेंगे। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। बिजनेस की नई योजनाओं पर काम शुरू होगा और इसमें सफलता भी मिलेगी।
45
कन्या राशि
इस राशि का स्वामी भी बुध ग्रह ही है। इस राशि वाले जो लोग विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर इन्हें मिल सकती है। नौकरी में चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन आफ उन सभी में खरे उतरेंगे। लव लाइफ की परेशानियां खत्म होंगी। संतान से सुख मिलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
55
मीन राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले अपने आदर्शों पर चलते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। नया वाहन या घर खरीद सकते हैं। नौकरी के लिए यात्रा भी करनी पड़ेगी, जो शुभ फल प्रदान करेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से मेहमानों का आना होगा, जो फायदे देने वाला रहेगा।