Shukra Vakri 2023: शुक्र की उल्टी चाल से इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ, प्रमोशन-इंक्रीमेंट-प्यार सब कुछ मिलेगा

Published : Jul 14, 2023, 10:25 AM IST

Shukra Vakri 2023 Rashifal: समय-समय पर ग्रह वक्री होते हैं यानी विपरीत दिशा में चलने लगते हैं। उसे ग्रहों की उल्टी चाल भी कहते हैं। सूर्य और चंद्रमा को छोड़कर अन्य सभी 7 ग्रह वक्री होते हैं। जुलाई के अंतिम दिनों में शुक्र ग्रह वक्री होने वाला है। 

PREV
15
कब से कब तक वक्री रहेगा शुक्र?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं। ये सभी ग्रह हमारे जीवन को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में प्रभावित करते हैं। शुक्र भी इनमें से एक है। शुक्र ग्रह को सम्मान, सुख, वैभव, दांपत्य और भोग विलासिता का कारक माना जाता है। (Shukra Vakri 2023 Rashifal) ये ग्रह भी समय-समय मार्गी और वक्री होता है। वर्तमान में ये ग्रह सिंह राशि में स्थित है। 23 जुलाई को ये ग्रह वक्री हो जाएगा यानी उल्टी चाल से चलने लगेगा। शुक्र की ये स्थिति 7 अगस्त तक रहेगी। इसके बाद ये ग्रह वक्री अवस्था में ही कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा। 4 राशि वालों को इसका बहुत ही शुभ फल मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

25
मेष राशि

शुक्र ग्रह के वक्री होने से इस राशि वालों को बहुत ही ज्यादा फायदा होने वाला है। इस राशि वालों के पैसों से जुड़े जो मामले हैं, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। नया वाहन और संपत्ति भी ये लोग खरीद सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट दोनों मिलेगा। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए गोल्डन रहेगा। ये जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी।

35
मिथुन राशि

इस राशि वालों को शुक्र की उल्टी चाल से धन लाभ के योग बनेंगे। यदि ये विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इसमें भी इन्हें सफलता मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील इनकी किस्मत चमका सकती है। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें बड़ा मौका मिल सकता है। लव लाइफ को लेकर चल रही परेशानियां भी इस समय दूर हो जाएंगी। नई चीजें सीखने का मौका भी इन्हें मिलेगा।

45
सिंह राशि

शुक्र इसी राशि में वक्री होगा। इसलिए इस राशि वालों को भी फायदा होने के पूरे-पूरे योग बनेंगे। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे होंगे, जिससे अधिकारी इनसे खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ एंजाय करेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य भी हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पैसों की तंगी दूर होगी और सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। फैमिली में खुशहाली रहेगी।

55
वृश्चिक राशि

इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति जो बिगड़ी हुई है, उसमें काफी सुधार आएगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नया लोन मिलने से जरूरी काम समय पर हो जाएंगे। नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो वो भी इस समय हो सकता है। जिस डील के लिए आप तैयारी कर रहे हैं, वो भी आपके नाम हो सकती है। पति-पत्नी के बीच की दूरियां कम होंगी। लव लाइफ पहले से बेहतर हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

Sawan Shivratri 2023: क्या है महाशिवरात्रि और सावन शिवरात्रि में अंतर, क्या जानते हैं आप?


इस शिव मंदिर में मारे गए थे हजारों बेगुनाह, इसके रहस्य आज भी ‘अनसुलझे’


एक श्रापित ग्रंथः इसे पढ़ने वाला मर गया या पागल हो गया !


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories