Lakshmi-Narayan Yog: सिंह राशि में बनेगा लक्ष्मी-नारायण योग, इन 4 राशि वालों को छप्पर फाड़कर होगा धन लाभ

Published : Jul 13, 2023, 09:03 AM ISTUpdated : Jul 13, 2023, 09:06 AM IST

Lakshmi-Narayan Yog July 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी राशि में कोई 2 ग्रह साथ में होते हैं तो कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं। इन योगों का असर सभी 12 राशियों पर होता है। लक्ष्मी-नारायण भी एक ऐसा ही योग है। जुलाई 2023 में ये योग बनेगा। 

PREV
16
जानें लक्ष्मी-नारायण योग से जुड़ी खास बातें...

ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना अलग महत्व बताया गया है। जब कोई 2 ग्रह एक ही राशि में होते हैं तो शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। (Lakshmi-Narayan Yog In July 2023) लक्ष्मी-नारायण भी इन्हीं शुभ योगों में से एक है। ये शुभ योग शुक्र और बुध की युति से बनता है। जुलाई 2023 के अंतिम सप्ताह में ये शुभ योग सिंह राशि में बनने वाला है। ऐसा होने से 4 राशि वाले लोगों की किस्मत चमक उठेगी और छप्पर फाड़कर धन लाभ होगा। आगे जानिए कैसे बनता है ये योग और किन-किन राशियों को होगा इससे फायदा…

26
कैसे बनता है लक्ष्मी-नारायण योग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी एक राशि में शुक्र और बुध ग्रह साथ में होते हैं तो लक्ष्मीनारायण योग बनता है। इसका कारण है कि बुध ग्रह को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है और शु्क्र को देवी लक्ष्मी का। वर्तमान में सिंह राशि में शुक्र ग्रह स्थित है। 25 जुलाई को इस राशि में बुध ग्रह भी आ जाएगा, जो 7 अगस्त तक इस राशि में रहेगा। इस तरह 14 दिनों तक सिंह राशि में लक्ष्मी-नारायण नाम का शुभ योग रहेगा।

36
मिथुन राशि वालों का हो सकता है प्रमोशन

लक्ष्मी-नारायण योग के शुभ प्रभाव से मिथुन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों की परेशानियां कम होंगी और धन लाभ के योग बनेंगे। अगर लंबे समय से कहीं पैसा अटका है तो वह भी इस समय वापस मिल सकता है। लव लाइफ के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा।

46
सिंह वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

इसी राशि में लक्ष्मी-नारायण योग बनने से सबसे ज्यादा इसी राशि राशि के लोगों को होगा। नौकरी में टारगेट पूरे होने से अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। अतिरिक्त इनकम होने से बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। समय अनुकूल रहेगा, इसलिए इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं।

56
तुला वालों को जमीन से होगा फायदा

इस राशि वालों को संपत्ति से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। यदि इनका कोई मसला पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहा है तो उसका फैसला इनके पक्ष में हो सकता है। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय मिल सकता है। लव लाइफ के लिए ये समय बहुत अनुकूल है। संतान की ओर से भी खुशियां मिलेंगी।

66
कुंभ वालों को मिलेगी मनचाही नौकरी

इस राशि के लिए भी लक्ष्मी-नारायण योग शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है या हाई सैलरी की नई जॉब मिल सकती है। कुल मिलाकर इस राशि वालों को अतिरिक्त धन लाभ के योग इस समय बन रहे हैं। ये सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च करेंगे।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2023: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 5 बातें


जो व्यक्ति इन 3 कामों में शर्माता है, वो हमेशा नुकसान उठाता है


Shiv Chalisa: सावन में रोज करें शिव चालीसा का पाठ, महादेव दूर करेंगे हर संकट


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Recommended Stories