Budh Gochar 2023: 8 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेगा बुध, किसे मिलेंगे शुभ फल और कौन रहें सावधान?

Published : Jun 24, 2023, 10:01 AM IST
Budh-Gochar-June-2023-budhatiya-yoga

सार

Budh Rashifal 2023: बुध प्रमुख नवग्रहों में से एक है। इसे सौरमंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। ये ग्रह चंद्रमा के बाद सबसे तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह है। 24 जून को ये ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में आ चुका है। इसका असर सभी राशियों पर होगा। 

उज्जैन. 24 जून, शनिवार को बुध ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध की युति बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। बुध इस राशि में 8 जुलाई तक रहेगा यानी लगभग 15 दिन। इन 15 दिनों तक रहने वाले बुधादित्य राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। इस राजयोग का प्रभाव देश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी दिखाई देगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानिए बुध के राशि बदलने का किस राशि पर क्या असर होगा…

इन 5 राशियों के लिए शुभ
बुध के मिथुन राशि में आ जाने से जिन 5 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, वे हैं- वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर। इन 5 राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे साथ ही अच्छा इंक्रीमेंट भी होगा। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी वापस मिल सकता है। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय अनुकूल है।

ये 3 राशि वाले रहें सावधान
बुध के राशि परिवर्तन से 3 राशि वालों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती हैं, ये 3 राशियां हैं- कर्क, धनु और मीन। इन 3 राशि वालों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ेगा। इनके बैंक बैलेंस में कमी आ सकती है। लेन-देने करते समय भी इन्हें सावधान रहना होगा, कोई बड़ा नुकसान इन्हें हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के सामने अचानक बड़ी समस्या आ सकती है।

इन 4 राशियों के लिए सामान्य
बुध का राशि परिवर्तन अन्य 4 राशियों के लिए सामान्य फल देने वाला रहेगा। ये 4 राशियां हैं- मेष, मिथुन, कुंभ और तुला। इस दौरान इनके सोचे हुए कुछ काम समय पर पूरे होंगे। कामकाम के चलते नए लोगों से मुलाकात होगी, जो इनके लिए फायदेमंद रहेगी। काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। इन्वेस्टमेंट करते समय अच्छी तरह सोच-विचार जरूरी है। सेहत के मामले बिगड़ सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Bhanu Saptami June 2023: 25 जून को सूर्य पूजा का दुर्लभ संयोग, 11 साल पहले पहले बना था ऐसा योग


Sawan 2023 Festival List: 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा सावन, जानें कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल
Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की बिगड़ेगी किस्मत-हो सकती है धन हानि