Aaj Ka Panchang 24 जून 2023: बुध करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, बनेगा बुधादित्य नाम का राजयोग

Published : Jun 24, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-24-June-2023

सार

24 जून, शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:07 से 10:48 तक रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध हमारे सौर मंडल का राजकुमार है। ये ग्रह बुद्धि और वाणी का कारक है। ये ग्रह हर 15 दिन में राशि बदलता है। इस बार ये ये ग्रह 24 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, यहां पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य नाम का राजयोग इस राशि में बनेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

24 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 June 2023)
24 जून 2023, दिन शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को पूर्वा फालगुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:07 से 10:48 तक रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी
शनिवार को बुध ग्रह वृष से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा।

24 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:46 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jun 24 10:47 AM
चन्द्रास्त - Jun 24 11:44 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:02 PM – 12:56 PM
अमृत काल - 03:01 AM – 04:49 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:10 AM – 04:58 AM

24 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:09 PM – 3:50 PM
कुलिक - 5:46 AM – 7:27 AM
दुर्मुहूर्त - 07:34 AM – 08:27 AM
वर्ज्यम् - 04:16 PM – 06:03 PM


ये भी पढ़ें-

Sawan 2023 Festival List: 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा सावन, जानें कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा?


Devshayani Ekadashi Katha: क्यों 4 महीने तक पाताल में रहते हैं भगवान विष्णु, क्या आप जानते हैं ये कथा?


Budh Gochar June 2023: 24 जून को बुध के राशि बदलने से बनेगा ‘राजयोग’, 5 राशि वालों पर होगी धन की बरसात


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज