Budh Gochar 2025: 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बिजनेस में होगा धन लाभ-नौकरी में प्रमोशन

Published : Sep 14, 2025, 02:40 PM IST

Budh Gochar 2025: 15 सितंबर को बुध ग्रह सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 5 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है और हर काम में सफलता मिलने के योग भी बनेंगे।

PREV
16
Budh-Gochar-2025-september-rashifal

Budh Rashifal September 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। ये ग्रह बुद्धि और वाणी का कारक है। बुध ग्रह 15 सितंबर को सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जो इसके स्वयं के स्वामित्व की राशि है। बुध के कन्या राशि में जाने से सभी 12 राशि के लोगों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। बुध के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा फायदा 5 राशि वालों को होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 15 To 21 September 2025: सूर्य-बुध बदलेंगे राशि, किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

26
मेष वालों को होगा धन लाभ

बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। नौकरी-बिजनेस में फायदा होगा। संपत्ति को लेकर अगर कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी इन्हें सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय अनुकूल फल देने वाला रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।


ये भी पढ़ें-
शनि-मंगल का षडाष्टक योग मचाएगा तबाही, 4 राशि वाले रहें सावधान-शुरू होंगे बुरे दिन

36
कर्क वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार के किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। बैंक बैलेंस में तेजी से मुनाफा होगा। नया काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। पुश्तैनी संपत्ति से फायदा होने के योग बनेंगे।

46
कन्या वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को बिजनेस, नौकरी, पढ़ाई आदि सभी कामों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। अगर किसी की सेहत में परेशानी है तो वह दूर होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मनचाही सफलता इस राशि के लोगों को मिलेगी।

56
तुला वालों की बढ़ेगी संपत्ति

इस राशि के लोगों की अचल संपत्ति जैसे मकान, दुकान या जमीन आदि में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इनके लिए गर्व का विषय होगी। कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

66
मीन वालों की सुधरेगी सेहत

इस राशि के जो लोग काफी समय से सेहत की परेशानी से गुजर रहे हैं, उन्हें आराम मिलेगा। अटका हुआ पैसा भी इस समय वापस मिल सकता है। ये अपनी वाणी से सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। संतान से सुख मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories