Budh Rashi Parivartan 2025: सौर मंडल का राजकुमार यानी बुध ग्रह 23 मई को राशि बदलने वाला है। बुध के राशि परिवर्तन से 5 राशि वालों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। इस समय इन्हें किसी का साथ नहीं मिलेगा।
Budh Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। बुध भी इन ग्रहों में से एक है। 23 मई को बुध ग्रह मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। बुध के वृषभ राशि में जाने से 5 राशि वालों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा या यूं कहें कि इन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। इस बुरे समय में कोई भी इनका साथ नहीं देगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
26
मेष राशि पर बुध के राशि परिवर्तन का असर
बुध के राशि बदलते ही इस राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। कोई बड़ी धन हानि हो सकती है। नौकरी और बिजनेस को लेकर मन में अशांति रहेगी। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। संतान की सेहत को लेकर मन में टेंशन बनी रहेगी।
36
कर्क राशि पर बुध के राशि परिवर्तन का असर
इस राशि के लोगों किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। नौकरी में अधिकारी इनसे किसी बात पर नाराज रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। इस समय भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें, नहीं तो ये आपकी सबसे बड़ी भूल साबित हो सकता है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है।
इस राशि का स्वामी बुध ही है। इन लोगों को सतर्क रहना चाहिए, अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिससे पूरा बजट गड़बड़ा जाएगा। रहते समय पैसों का इंतजाम न हुआ तो संपत्ति बेचनी पड़ सकती है। ये समय किसी पर भी विश्वास करने का नहीं है, कोई अपना व्यक्ति ही धोखा दे सकता है।
56
वृश्चिक राशि पर बुध के राशि परिवर्तन का असर
इस राशि के जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें संभलकर रहना होगा। कोई इन्हें षड़यंत्र में फंसाकर नौकरी से निकालने की योजना बना सकता है। परिवार में बात-बात पर क्लेश होगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बड़ा नुकसान संभव है। लंबी दूर की यात्रा करने से बचें नहीं तो परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।
66
मीन राशि पर बुध के राशि परिवर्तन का असर
इस राशि के लोगों को बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो परिवार में क्लेश की स्थिति बनेगी। नया काम शुरू न करें। बैंक बैलेंस में अचानक कमी आ सकती है। गैरकानूनी काम करने वालों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। उधार दिया हुआ पैसा डूब सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।