Budh Gochar August 2025: बुध नवग्रहों में से एक है। ये ग्रह जिस किसी भी ग्रह के साथ होता है उसकी शक्ति बढ़ा देता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में भी इसका खास महत्व है। अगस्त 2025 के अंत में ये ग्रह परिवर्तन कर राजयोग बनाएगा।
Budh Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। बुध भी इन ग्रहों में से एक है। ये ग्रह 23 दिन में राशि परिवर्तन करता है। विद्वानों के अनुसार ये ग्रह व्यक्ति की बुद्धि और वाणी का कारक है। ये जिस किसी भी ग्रह के साथ होता है उसकी शक्ति बढ़ा देता है। 30 अगस्त को बुध कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इस राजयोग का शुभ प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
इस राशि के लोगों को बुध के राशि बदलने से धन लाभ के कईं योग बनेंगे। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। स्टूडेंट्स को भी अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फायदा इस समय मिल सकता है।
इसी राशि में बुधादित्य राजयोग बनेगा, इसलिए इन लोगों को इस शुभ योग का सबसे ज्यादा फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को एक्सट्रा इनकम के योग बन सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिलेगा। संतान की सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं और एंजॉय भी करेंगे।
45
वृश्चिक वालों का होगा प्रमोशन
इस राशि के लोगों को नौकरी में की गई मेहनत का फायदा मिलेगा, जिससे इनका प्रमोशन हो सकता है। जो लोग बेरोजगार उन्हें रोजगार मिलने की संभावना है। विवादों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंधों को लेकर चल रहा विवाद समाप्त होगा। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नया वाहन या प्रॉपर्टी इस राशि के लोग खरीद सकते हैं। मंहगा उपहार भी मिलेगा।
55
मीन वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में अचानक वृद्धि हो सकती है। शेयर बाजार से अत्याशित फायदा होने के योग इस समय बनेंगे। मंदी में चल रहा बिजनेस अचानक तेज हो सकती है। अगर पहले कहीं इन्वेस्टमेंट किया है तो उसका फायदा भी इस समय मिल सकता है। परिवार में सबकुछ ठीक रहेगा। सेहत से लेकर कोई परेशानी है तो वह भी दूर होगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।