Shukra Gochar August 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। इसी ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में ऐशो-आराम और धन-संपदा मिलती है। 20 अगस्त को शुक्र मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा।
Shukra Rashifal August 2025: वैदिक ज्योतिष में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, शुक्र भी इनमें से एक है। इस ग्रह का हमारे जीवन पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती। ये ग्रह एक राशि में 23 या 26 दिन तक रहता है। 20 अगस्त 2025 को शुक्र ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र का ये राशि परिवर्तन 5 राशि वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
26
मेष वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन से अच्छा-खासा धन लाभ होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील भी संभव है। सेहत से जुड़ी अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह भी दूर हो सकती है। प्रेम संबंधों की बात विवाह तक पहुंच सकती है। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी।
इसी राशि में शुक्र प्रवेश करेगा, जिससे इनकी किस्मत चमक सकती है। इन्हें हर मामले में सफलता मिलेगी। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। बैंक बैलेंस में अचानक वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।
इस राशि के लोगों को भी शुक्र के राशि परिवर्तन का शुभ फल मिलेगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। साझेदारी के कामों में लाभ होगा।
56
तुला वालों की दूर होगी टेंशन
इस राशि के लोगों के जीवन में अगर पैसों को लेकर कोई टेंशन चल रही है तो वह दूर हो सकती है। नए प्रेम संबंध बनेंगे जो भविष्य में विवाह में बदल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई केस चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा।
66
कुंभ वालों को मिलेगी संपत्ति
इस राशि के लोगों को संपत्ति से जुड़ा फायदा इस समय हो सकता है। पुश्तैनी प्रॉपर्टी में से हिस्सा भी मिल सकता है जिससे आप अपना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।