Surya Gochar August 2025: 17 अगस्त की रात सूर्य राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। जानें किसके लिए ये शुभ रहेगा और किसके लिए अशुभ?
Surya Rashifal August 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहता है। इसके बाद वह राशि बदलकर आगे की राशि में चला जाता है। इस तरह सूर्य लगभग 365 दिनों में एक राशि चक्र पूरा करता है। 17 अगस्त की रात को सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जो उसके स्वयं के स्वामित्व की राशि है। इस राशि में आकर सूर्य बलवान हो जाता है। सूर्य की ये स्थिति किसके लिए शुभ रहेगी और किन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जानें राशिफल से…
213
मेष राशि
सूर्य के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को शुभ फल मिलेंगे। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। नौकरी में कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। सेहत भी ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान का ध्यान रखें।
सूर्य के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को मिले-जुले फल मिलेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति मध्यम फल देने वाली रहेगी। व्यर्थ के विवादों में आपका नाम आ सकता है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। प्रेम संबंधों में परेशानी आएगी। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।
इस राशि के लोग सोच-समझकर फैसला लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। इन्वेस्ट से जुड़े कामों में अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंता होगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है।
513
कर्क राशि
इस राशि के लोगों के बिजनेस में कोई बड़ा परिवर्तन लाएगा। इस समय की गई मेहनत भविष्य में आपके काम आएगी। धन से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में है तो वह आपको मिल सकती है लेकिन आपको कुछ समझौते करने पड़ेंगे।
613
सिंह राशि
सूर्य इसी राशि में प्रवेश करेगा, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे होंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। अगर कोई टेंशन चल रही है तो वह खत्म होगी। संतान को लेकर जो परेशानी है, उसमें भी राहत की सांस लेंगे।
713
कन्या राशि
सरकार की ओर से इस राशि के लोगों को बड़ी मदद मिल सकती है। लेकिन इन्हें सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। सूर्य की ये स्थिति आपकी सेहत पर सीधा असर डालेगी, जिसके चलते आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े सकते हैं। प्रॉपर्टी से लाभ होगा।
813
तुला राशि
इस राशि के लोगों को जीवन में यश, मान, प्रतिष्ठा मिलेगा। सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। आपमें आत्मविश्वास काफी ज्यादा रहेगा। परिवार में किसी बात पर छोटा-मोटा विवाद हो सकता है जो जल्दी ही शांत भी हो जाएगा। आप अपने मन-मस्तिष्क को शांत रखें।
913
वृश्चिक राशि
सूर्य के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। इनकम के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी विशेष कार्य के लिए विदेश जाने का योग बनेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको धन-लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
1013
धनु राशि
इस राशि के लोग पैसों के मामले में सावधानी बरतें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आप ज्यादा सक्रिय रहेंगे, जिससे चलते आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। लाइफ पार्टनर से चल रहा विवाद खत्म होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
1113
मकर राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि की महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इनकी सेहत बिगड़ सकती है। नौकरी-बिजनेस में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। विवादों से जितना दूर रहें उतना अच्छा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-मोच लग सकती है।
1213
कुंभ राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि की महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इनकी सेहत बिगड़ सकती है। नौकरी-बिजनेस में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। विवादों से जितना दूर रहें उतना अच्छा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-मोच लग सकती है।
1313
मीन राशि
इस राशि के लोग किसी षड़यंत्र में फंस सकते हैं, जिसमें इनकी बदनामी भी हो सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी भी तरह के जोखिम उठाने से बचें। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी कागज पर साइन करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।